Published On : Wed, Dec 24th, 2014

मौदा : एनटीपीसी मौदा में परियोजना सम्मेलन 2014

Advertisement

NTPC Sammelan
मौदा (नागपुर)।
एनटीपीसी लि. मौदा के मौदा सुपर थर्मल पावर परियोजना प्रकल्प में परियोजना सम्मेलन 2014 का आयोजन किया गया. सम्मेलन परियोजना निदेशक ऐ.के.झा ने दिप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया. इस दौरान तांत्रिक निदेशक एस.सी. पाण्डे, वित्त निदेशक के. बिस्वाल प्रचालन निदेशक के.के. शर्मा उपस्थित थे.

सम्मेलन में एनटीपीसी के सभी परियोजना की प्रदर्शनी आयोजित की गयी. परियोजना सम्मेलन का प्रस्ताविक समुह महाप्रबंधक व्ही थंगापांडियन ने किया. कार्यकारी निदेशक ने परियोजना सम्मेलन 2014 की प्रतिस्पर्धा और गतिशीलता इस विषय पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने वर्तमान समय में विद्युत प्रकल्प निर्मिति और इरेक्शन कार्य की गति से निष्पादन पर विशेष जोर दिया. प्रकल्प के निर्मिती में आनेवाले बाधाऐं और उसपर उपाय योजनाये बताई गई.

सम्मेलन के प्रथम दिन एनटीपीसी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरूप रॉय चौधरी ने विडिओ कॉन्फरन्स द्वारा उपस्थितियों से चर्चा की. प्रकल्प के निर्माण निधी और विद्युत उत्पादन यूनिट के अभाव पर मार्दर्शन किया. समापन के दौरान पश्चिम क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक गिरीश देशपांडे ने उपस्थितों का आभार का माना

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.