सीएए को लेकर वकीलों का प्रदर्शन

नागपुर– जोर जुर्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है” के स्लोगन के साथ नागपुर जिला सत्र न्यायालय के वकीलों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित एनआरसी व सीएए कानून के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने सरकार की आलोचना करते हुए कहां की यह सरकार देश को धर्म के आधार पर बांट रही है। इसका परिणाम दूसरे देशों में रह रहे, हमारे हिंदू भाइयों के लिए भी खतरा है। सरकार देश चला नही पा रही है। देश के सामने कई गंभीर चुनौतीयां हैं। उन्हें नजर अंदाज कर देश को हिंदु मुस्लिम के नाम पर बांट रही है। सीएए यह संविधान के आर्टिकल १४,१५,१९ व २१ उलंघन है।
प्रदर्शनकारी वकील यहीं तक ही नहीं रुके उन्होंने सरकार को ईवीएम वाली सरकार की संज्ञा भी दे डाली।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री अपने पॉलिटिकल साइंस की डिग्री बताने में असमर्थ हैं और आम जनता से 1970 का डाक्यूमेंट्स मांग रहे हैं|.
हादसे में सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत
सोनम वांगचुक समर्थन में उल्हासनगर में प्रदर्शन #maharashtranews #ulhasnagar #newsupdate #maharashtra
छात्र मुद्दों पर महाविकास आघाड़ी का ज्ञापन #maharashtranews #satara #newsupdate #maharashtra
पुणे में सीजेपी समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra
खोपोली में वारिश के बीच महाधरना प्रदर्शन #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra
पचास साल बाद राजस्व विभाग के नए नियम।




