Published On : Mon, Jul 17th, 2017

राष्ट्रीय विघुत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई) विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराए: अभाविप

Advertisement


नागपुर: 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(अभाविप) की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय विघुत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई ) के प्रमुख को निवेदन दिया गया. जिसमें 21वें बैच के विद्यार्थियों को रोजगार के उचित अवसर प्रदान करने, संस्था के 20 वीं बैच के विद्यार्थियों को 91 प्रतिशत रोजगार देने की मांग की गई है.

अभाविप का कहना है कि वर्तमान में संस्था प्रमुख व संस्था के अन्य पदाधिकारियों द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही बरते जाने के चलते विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है. संस्था प्रशासन विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध न कराते हुए, शुल्क में जो लगातार बढ़ोत्तरी कर रहा है उसमे कटौती करने की भी मांग विद्यार्थियों ने संस्था प्रमुख से की है. साथ ही इसके विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं देने की मांग भी की है.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दो दिनों में मांगें पूरी करने की मांग की गई है. जिसके बाद आंदोलन तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है. इस दौरान अभाविप के पश्चिम भाग संयोजक अमित पटले, समर्थ रागिट, करण खंडारे, शांतनु झाड़े के साथ बड़ी तादाद में विद्यार्थी मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.