Published On : Tue, Aug 2nd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

अब आधार कार्ड से लिंक होगा वोटर आईडी कार्ड

Advertisement

काटोल – महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) श्रीकांत देशपांडे ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र को वोटर्स की पहचान स्थापित करने और मतदाता सूची में प्रविष्टियों के प्रमाणीकरण के उद्देश्य से इसे आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा. इससे एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में या एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक बार नामों वाले व्यक्तियों की पहचान हो जाएगी.

अतः सभी मतदाताओं ने अपने अपने मतदाता कार्ड को आधार कार्ड से जोडने का आवाहन 48-काटोल विधान सभा मतदार नामांकन अधिकारी तथा एस डी एम काटोल श्रीकांत उंबरकर तथा तहसील के मतदार नामांकन सह अधिकारी एन टी टिपरे द्वारा किया गया है ।

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अब !वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से जोड़े जाने का अभियान चलाया जा रहा है । इससे मतदाताओं की पहचान आसान होगी। इससे वोटर्स की पहचान करने में परेशानी नहीं होगी।इसके साथ ही वोटर सूची में प्रमाणीकरण भी सुनश्चित होना माना जा रहा है.

महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के निर्देशों पर मतदाता पहचान पत्र को वोटर्स की पहचान स्थापित करने और मतदाता सूची में प्रविष्टियों के प्रमाणीकरण के उद्देश्य से इसे आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। इससे एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में या एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक बार नामों वाले व्यक्तियों की पहचान हो जाएगी. उन्होंने कहा कि एक ही व्यक्ति के नाम के पंजीकरण की पहचान करने के लिए मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग 1 अगस्त से पूरे राज्य में मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने का अभियान शुरू किया गया है । मतदाता इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील एस डी एम काटोल श्रीकांत उंबरकर तथा तहसील मतदाता नामांकन सह अधिकारी एन टी टिपरे द्वारा कि गयी है ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.