नागपुर: अब एनआईओएस और ओपन स्कूल के स्टूडेंट्स भी सीबीएसई नीट 2018 के लिए आवेदन कर सकते हैं .दिल्ली हाई कोर्ट ने इससे जुड़े एक मामले पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है. अनारक्षित श्रेणी और 25 साल से ज्यादा उम्र के कैंडिडेट्स भी अब परीक्षा दे सकेंगे. जिन छात्रों ने प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर 12वीं की परीक्षा पास की है, वे नैशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट दे सकते हैं. कोर्ट के फैसले के सभी शर्तों को पूरा करने वाले सभी कैंडिडेट्स अब अपना ऑनलाइन ऐप्लिकेशन आखिरी तारीख से पहले जमा कर सकते हैं. जिन छात्रों ने 12वीं में बायॉलजी अतिरिक्त विषय के तौर पर ले रखा था, वे भी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे .
जानकारी के मुताबिक़ नीट की शर्तों को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी जिस पर सुनवाई के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने यह फैसला दिया है . नीट 2018 के लिए 9 मार्च तक पंजीकरण कराया जा सकता है और परीक्षा का आयोजन 6 मई, 2018 को होगा .
शेगांव में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन! #Shegaon #Buldhana #Congress #NEET #StudentProtest #newsupdate
छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण #ChandrashekharBawankule #MaharashtraNews #protest
दिल्ली आंदोलन के बाद नागपुर युवक का बड़ा दावा! #nagpurnews #StudentProtest #connaughtplacedelhi
अमरावती में आंबेडकरी संगठनों का विशाल मार्च #vidarbhanews #amravati #vidarbha #newsupdate
अमरावती में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtranews
छात्रों का मुद्दा उठते ही भावुक हुए अन्ना हजारे! #AnnaHazare #Maharashtra #Protest...




