Published On : Thu, Jul 9th, 2020

अब यात्रियों को कोविड प्रतिबंधक गियर्स एवं बेड रोल वेंडिंग कियोस्क की सुविधा मिलेगी

Advertisement

नागपुर मंडल के आठ रेलवे स्टेशन पर मिलेगी सेवा

नागपुर– मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में कोविड – 19 महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए नागपुर मण्डल के आठ रेलवे स्टेशन पर अब रेल यात्री को कोविड प्रतिबंधक गियर्स एवं बेड रोल वेंडिंग कियोस्क की सुविधा उपलब्ध होगी. इसका करार मंडल रेल प्रबंधक सोमेश कुमार के मार्गदर्शन में कोविड – 19 कोरोना की महामारी को रोकथाम के लिए पांचवा इनोवेटिव अर्निंग कॉन्ट्रैक्ट दिनांक 07 जुलाई 2020 को दिया है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नागपुर रेल्वे स्टेशन पर रिकार्ड 24 घंटे के भीतर अनुबंध की सभी औपचरिकताओ को पूरा करने के लिए नागपुर मण्डल के अधिकारी और वाणीज्य टिम ने अथक प्रयास किया परिणाम स्वरूप नागपुर रेल्वे स्टेशन के प्लाट फार्म क्रमांक 2/3 पर कोविड प्रतिबंधक गियर्स एवं बेड रोल वेंडिंग कियोस्क स्थापित कर के इसकी शुरुवात की गयी. जिसमे पी.पी.ई किट, मास्क, फेस शील्ड, Gloves, Sanitizer बोतल, बेड रोल, कोविड किट आदि साहित्य रहेंगे.

कियोस्क के माध्यम से बेड रोल की बिक्री जो रुपए 100 से लेकर रुपए 200 तक के मुल्य मे बेचा जाएगा ये रेल यात्री की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण है. मेसर्स मेडिकेअर सोल्युशन,पुणे द्वारा रेल यात्रियो को फ्री मे बॉडी टेम्परेचर और शरीर के ऑक्सीज़न की मात्रा की जाँच की जाएगी .

Advertisement

नागपुर मण्डल अभिनव विचारो को लागू करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाता है रेल प्रशासन की और से अनुबंध को जल्द से जल्द पूरा करने मे सहकार्य किया जाता परिणाम स्वरूप लॉक डाउन के दरम्यान नागपुर मण्डल मे 8 अनुबंध स्वीकृत किए है . कोरोना के महामारी के सामुदायिक प्रसार को रोकने के लिए मध्य रेल पर अपनी तरह का पहला अनुबंध है यह एकमहत्वपूर्ण यात्री सुविधा होगी जो रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान उपयोग कर सकते है .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.