Published On : Mon, May 30th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

अब नागपुर से गोंदिया के बीच शुरू होगा मेट्रो का काम

Advertisement

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि अब जल्द नागपुर से गोंदिया के बीच मेट्रो का काम शुरू होगा। मेट्रो से 1 घंटा 5 मिनट में वातानुकुलित बोगी में नागपुर-गोंदिया की यात्रा हो सकेगी। इसी प्रकार नागपुर से गोंदिया, गोंदिया से चंद्रपुर और चंद्रपुर से नागपुर रिंग मेट्रो भी होगी। जिससे आने-जाने में आसान सुविधा होगी। वे 29 मई रविवार को जिला क्रीड़ा संकुल में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस अवसर पर आमगांव-गोंदिया राष्ट्रीय महामार्ग निर्माण, गोंदिया-बालाघाट मार्ग पर बस स्थानक समीप रेलवे क्रासिंग के उड़ानपुल निर्माण और हड्डीटोली उड़ानपुल के 349.24 करोड़ के कामों का भूमिपूजन किया गया।गडकरी ने कहा कि यह चावल उत्पादक जिला है। चावल बड़े पैमाने पर निर्यात किया जाता है। अब ड्रायपोर्ट की मांग के अनुसार रेलवे परिसर में 200 एकड़ जमीन दी जाएगी। जिसकी 6 माह में मंजूरी लेकर भूमिपूजन किय जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले के राष्ट्रीय महामार्ग के काम लगभग पूर्ण हो चुके हैं। कुछ काम प्रगति पथ पर है। जिनका भूमिपूजन रविवार 29 मई को किया गया है। शहर के पश्चिम क्षेत्र के रिंगरोड का भूसंपादन शुरू है। वहीं मेडिकल कॉलेज परिसर के रिंगरो को मंजूरी दी जा रही है। आगामी 6 माह में उसका भी भूमिपूजन किया जाएगा। लेकिन राज्य शासन द्वारा प्रस्तावित रिंगरो परिसर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। अच्छी सड़क व पुलों से निश्चित ही शहर का विकास होगा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.