Published On : Sat, Apr 3rd, 2021

अब आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने की ऊर्जामंत्री, सहायक अभियंता के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत

Advertisement

नागपुर– नागपुर में पिछले वर्ष लॉकडाउन में कई नागरिकों के काम धंदे बंद हो गए थे, जिसके कारण उनका घर चलाना मुश्किल हो गया था, तब उन्होंने बिजली का बिल नही भरा था, जब जुलाई में नागरिकों को बिजली बिल आया तो वो हजारों रुपए में आया, सरकार ने आश्वासन दिया था कि बिजली का बिल माफ होगा. लेकिन नही हुआ.

अब कुछ दिनों से शहर में ऐसे ग्राहकों के घरों की बिजली काटी जा रही है, जिन्होंने बिजली का बिल नही भरा. इसके विरोध में शहर की आम आदमी पार्टी ने ग्राहकों के घरों की कांटी हुई बिजली जोड़ने का सत्याग्रह शुरू किया. जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी के कुछ सदस्यों पर विभिन्न पुलिस स्टेशनो में मामले दर्ज किए गए है.

इसको लेकर अब आम आदमी पार्टी ने भी ऊर्जामंत्री नितिन राऊत, महावितरण अधिकारी सहायक अभियंता श्रीराम मुत्तेमवार, रेवत येनसाबरे के खिलाफ लॉकडाउन में बिना नोटिस दिए नागरिकों के घरों के बिजली कनेक्शन काटने की शिकायत सक्करदरा पुलिस स्टेशन, सदर और नंदनवन पुलिस स्टेशन में की है. जनता के साथ धोखाधड़ी करने के लिए इनपर कार्रवाई करने की मांग आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.