Published On : Tue, May 28th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

अब ICICI बैंक पर RBI ने ठोका जुर्माना, Yes Bank भी लपेटे में.

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ऐसे बैंकों पर सख्ती जारी है, जो तय नियमों को मानने में लापरवाही कर रहे हैं. अब केंद्रीय बैंक के निशाने पर प्राइवेट सेक्टर के दो बड़े बैंक आए हैं, जिन पर करीब 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. ये दो बैंक हैं आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और यस बैंक (Yes Bank), कस्टमर्स सर्विसेज के लिए तय निर्देंशों का अनुपालन ठीक ढंग से न करने के चलते इन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है.

ICICI Bank पर इतना जुर्माना

रिजर्व बैंक ने प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के खिलाफ नियमों का अनुपालन न करने पर सख्त एक्शन लिया है. ग्राहक सर्विस में लापरवाही बरतने के लिए आरबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक पर 1 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई है. केंद्रीय बैंक के मुताबिक, बैंक के ऊपर ये पेनॉल्टी लोन और नॉन- कॉम्पलाइंस के साथ अन्य बैन को लेकर जारी कुछ दिशा-निर्देशों का अनुपालन न करने के चलते लगाया गया है.

नियम न मानना Yes Bank पर पड़ा भारी

Advertisement

आईसीआईसीआई बैंक के अलावा RBI के निशाने पर आया दूसरा बैंक यस बैंक (Yes Bank) रहा और इस बैंक पर 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. आरबीआई के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2022 में निरीक्षण में सामने आया था कि यस बैंक की ओर से कई बार तय नियमों का उल्लंघन किया गया है. प्राइवेट लैंडर यस बैंक ने जीरो बैलेंस वाले खातों के लिए जुर्माना लगाया था और फंड पार्किंगऔर कस्टमर ट्रांजैक्शन को रूट करने के लिए ग्राहकों के नाम पर इंटरनल अकाउंट ओपन किए थे. इन्हें संज्ञान में लेते हुए बैंक पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है.

आरबीआई ने इसलिए लिया एक्शन

RBI की ओर से इन दोनों बड़े बैंकों पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए बताया गया है कि यस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कस्टमर सर्विसेज, आंतरिक और ऑफिस अकाउंट से जुड़े नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. भारतीय रिजर्व बैंक ने इस संबंध में दोनों की जांच की और पाया कि ग्राहक खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के बावजूद बैंक ने चार्ज वसूल किया. इसके अलावा भी कई अनुपालन कमियां उजागर हुई हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.