Published On : Fri, Dec 7th, 2018

सकुशल नागपुर लौटे गड़करी,शुभचिंतकों को दिया धन्यवाद

Advertisement

नागपुर: अहमदनगर जिले के राहुरी स्थित महात्मा फुले कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में तबियत ख़राब होने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सकुशल अपने गृह नगर नागपुर पहुँचे। अस्वस्थ गड़करी विशेष विमान से नागपुर पहुँचे जहाँ उन्हें लेने के लिए पार्टी के प्रमुख नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित थे। एयरपोर्ट पर ही मीडिया से बात करते हुए गड़करी ने कहाँ वह अब स्वस्थ है शुगर की वजह से उन्हें चक्कर आ गया था।

सभी शुभचिंतकों का आभार कल नागपुर में वह अपने मेडिकल टेस्ट भी करायेंगे। एयरपोर्ट पर गड़करी की भेंट लेने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर,पार्टी की राज्य प्रभारी सरोज पांडे,पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले,शहराध्यक्ष और विधायक सुधाकर कोहले,कृष्णा खोपड़े के साथ अन्य नेता भी उपस्थित थे।

Advertisement

राहुरी में तबियत ख़राब होने के बाद कार्यक्रम स्थल पर ही डॉक्टरों ने उनकी जाँच की थी। जिसके बाद सामान्य होने के पर गड़करी शिर्डी पहुँचे और वहाँ दर्शन लाभ लिया। इसके बाद अपने गृह नगर नागपुर के लिए निकले।

गड़करी के अस्वस्थ होने की ख़बर पाकर पार्टी के कई कार्यकर्त्ता एयरपोर्ट पर इक्कठा हो गए थे। जहाँ उन्होंने सबको धन्यवाद देकर निवास के लिए प्रस्थान किया। गड़करी ने शनिवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.