Published On : Sat, Dec 30th, 2017

आयुष के लिए भी अब देनी होगी नीट की परीक्षा

Advertisement

NEET
नागपुर: सरकार आयुष (आयुष मंत्रालय) आयुर्वेदिक चिकित्सा, यूनानी, होमियोपैथी के पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए एमबीबीएस की तर्ज पर ही नीट ( नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) को अनिवार्य करने जा रही है. इसके साथ ही आयुष के विद्यार्थी को जल्द ही प्रैक्टिस लाइसेंस हासिल करने के लिए एग्जिट परीक्षा भी देनी पड़ सकती है. सरकार की इस पूरी कवायद का मकसद आयुष के क्षेत्र में काबिल डॉक्टर पैदा करना है.

आयुष सिस्टम के देश में करीब 750 कॉलेज हैं और इनके लिए नीट जैसी सिंगल परीक्षा का इंतजाम नहीं है. सरकार आयुष के नीट के लिए जरूरी इंतजाम कर रही है. आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपथिक चिकित्सा के ग्रैजुएट कोर्सेज में दाखिला पाने के लिए छात्रों को अगले सत्र से नीट में हिस्सा लेना होगा. किसी भी कोर्स में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे. आयुष मंत्रालय अभी इस बात पर विचार कर रहा है कि आयुष के छात्रों की परीक्षा एमबीबीएस के नीट के साथ ही हो या इसके लिए अलग से इंतजाम किया जाए.

सरकार साथ ही, आयुष के छात्रों के लिए भी एग्जिट परीक्षा का इंतजाम करने जा रही है. सरकार नीति आयोग की सलाह पर ऐलोपैथिक एजुकेशन को रेग्युलेट करने के लिए नैशनल मेडिकल कमिशन बनाने जा रही है. आयोग ने आयुष सिस्टम को रेग्युलेट करने के लिए भी सरकार को सुझाव दिया है. इसी के आधार पर केंद्र ने एक बिल का मसौदा तैयार किया है. इसमें प्रावधान किया गया है कि आयुष स्टूडेंट्स को प्रैक्टिस लाइसेंस हासिल करने के लिए एग्जिट एग्जाम देनी होगी.

Gold Rate
Aug 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मसौदे में कहा गया है कि आयुष सिस्टम को रेग्युलेट करने के लिए आयोग बनाया जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे कि एलोपैथी के लिए बनाया जा रहा है. मसौदे के मुताबिक, सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन और सेंट्रल काउंसिल फॉर होम्योपथी की जगह नैशनल कमिशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन ऐंड होम्योपथी का गठन किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement
सुर्खियों के लिए राऊत गलत बयान देते हैं: भोयर #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #vidarbha #news

सुर्खियों के लिए राऊत गलत बयान देते हैं: भोयर #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews...

हाईवे पार करते ही बाइक को उड़ाया! #HighwayAccident #BikeAccident #CarAccident #RatnagiriAccident

हाईवे पार करते ही बाइक को उड़ाया! #HighwayAccident #BikeAccident #CarAccident #RatnagiriAccident

स्कूल में अचानक गिरा स्लैब! 13 छात्र घायल #School #SchoolSafety  #StudentsInjured #MaharashtraNews

स्कूल में अचानक गिरा स्लैब! 13 छात्र घायल #School #SchoolSafety #StudentsInjured #MaharashtraNews

मदरसों और वैदिक पाठशालाओं में टीईटी अनिवार्य हो #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #vidarbha

मदरसों और वैदिक पाठशालाओं में टीईटी अनिवार्य हो #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #vidarbha

जरांगे-सरकार भिड़ें, ओबीसी का नुकसान न हो #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #vidarbha

जरांगे-सरकार भिड़ें, ओबीसी का नुकसान न हो #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #vidarbha

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news  #nagpurnews

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges