Published On : Fri, May 7th, 2021

18 से 44 साल के नागरिकों के लिए अब 6 टीकाकरण केंद्र सक्रीय

Advertisement

नागपुर: नागपुर शहर में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के मद्देनज़र राज्य सरकार के कोटे से वैक्सीन का स्टॉक प्राप्त करने के बाद कुल 96 केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा. इनमें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 2 केंद्रों पर कोवैक्सीन, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 2 केंद्र और एम्स के कुल 4 टीकाकरण केंद्रों पर कोवीशील्ड वैक्सीन उपलब्ध होगा.

इस व्यवस्था पर विस्तृत जानकारी देते हुए अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को दूसरी डोज़ के लिए प्राथमिकता दी जाएगी. जिन नागरिकों ने दूसरा डोज़ नहीं लिया है, उन्हें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए.

अतः अब 18 से 44 साल के नागरिकों के लिए 6 केंद्र सक्रीय हैं. इनमें से कोवैक्सीन से टीकाकरण स्व.प्रभाकरराव दटके महाल रोगनिदान केंद्र, छाप्रु सर्वोदय मंडल हॉल छाप्रुनगर सेंट्रल एवेन्यू व मानेवाडा नागरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र में किया जाएगा. इसके अलावा पाचपावली मैटरनिटी हॉस्पिटल, इंदिरा गांधी अस्पताल गांधीनगर तथा आयसोलेशन हॉस्पीटल इमामवाडा में कोवीशिल्ड से टीकाकरण किया जाएगा.

18 से 44 साल उम्र के व्यक्तियों के लिए ऑनलाइन टीकाकरण अनिवार्य है. ऑनलाइन पंजीकृत व्यक्तियों को टीकाकरण केंद्र में निर्धारित समय पर उपस्थित रहना होगा. मनपा अधिकारीयों ने नागरिकों से टीकाकरण केंद्रों पर बड़ी संख्या में जमा न होने और कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.