Published On : Tue, Nov 7th, 2017

आज के दिन बाबासाहेब ने स्कूल में रखा था पहला कदम

Advertisement


नागपुर: संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने आज से 117 साल पहले यानी 7 नवंबर सन 1900 में सातारा जिले के राजवाड़ा चौक के प्रतापसिंह हाईस्कूल में प्रवेश लिया था. जिसे उनके स्कूल का पहला दिन ” विद्यार्थी दिन ” के रूप में मनाने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है. जिस समय बाबासाहेब ने स्कुल में प्रवेश लिया था. उस समय उनका नाम भीवा था.

प्रतापसिंह हाईस्कूल के रजिस्टर में अब भी सन 1914 इस क्रमांक के आगे उनकी स्वाक्षरी है. स्कूल प्रशासन ने बाबासाहेब की स्वाक्षरी वाला यह रजिस्टर अब भी संभालकर रखा है. बाबासाहेब के स्कूल का पहला दिन शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति और एक युगांतर की शुरुआत थी. उनके स्कूल जाने से और उच्चशिक्षित होने के कारण ही आज करोड़ो पिछड़े जातियों के लोगों का भी उद्दार संभव हो सका है. उनके उच्चशिक्षित होने के कारण ही देश को संविधान भी मिला.

Dr Babasaheb Ambedkar's School
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का स्कूल में प्रवेश दिन यह एक क्रांति दिन के साथ एक ऐतिहासिक घटना भी है. जिसके कारण 7 नवंबर यह दिन राज्य में ” विद्यार्थी दिन ” के रूप में मनाने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया था. जिसके लिए एक सप्ताह पहले ही सभी स्कूलों और संस्थानों को निर्देश भी दिए गए थे. इसके अंतर्गत इस दिन विशेष पर सभी स्कूलों में बाबासाहेब के जीवन पर आधारित निबंध स्पर्धा, वक्तृत्व स्पर्धा, काव्यवाचन स्पर्धा का आयोजन करने के निर्देश शिक्षा मंत्रालय ने सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थाओ को दिए थे. जिसमें कई स्कूलों ने ”विद्यार्थी दिन” मनाया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.