Published On : Fri, Aug 2nd, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

कुख्यात फर्जी पत्रकार फारिस कादरी पर लगा एमपीडीए, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Advertisement

Faris Qadri

नागपुर: शहर पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंगल के आदेश पर कई आपराधिक मामलों में नामजद कुख्यात फारिस निजामुद्दीन कादरी (25), निवासी नाल साहब चौक, मोमिनपुरा, के खिलाफ महाराष्ट्र Prevention of Dangerous Activities Act (MPDA) के तहत कार्रवाई की गई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

फारिस कादरी अपने आप को एक स्व-घोषित पत्रकार, यूट्यूबर, और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पेश करता था। आरोपी व्यापारियों, उद्योगपतियों, और नेताओं को फोन कर उनके कॉल्स रिकॉर्ड करता और फिर उन्हें अपने यूट्यूब अकाउंट पर अपलोड करता था। इसके बाद वह धमकाकर पैसे की मांग करता था। कादरी के खिलाफ पहले भी शहर के विभिन्न थानों में अवैध वसूली और फिरौती के कई मामले दर्ज हैं।

उसके आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए तहसील पुलिस ने डीसीपी जोन 3 गोरख भामरे के मार्गदर्शन में उसके खिलाफ MPDA के तहत कार्रवाई के प्रस्ताव को क्राइम ब्रांच को भेजा था। पुलिस आयुक्त डॉ. सिंगल ने फारिस कादरी को कोल्हापुर के कलंबा मध्यवर्ती कारागृह में भेजने के आदेश दिए हैं। फिलहाल, उसे नागपुर मध्यवर्ती कारागृह में रखा गया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.