Published On : Wed, Mar 14th, 2018

हाइअर एज्युकेशन इंस्टिट्यू में ‘काउंसिलिंग सेंटर’ शुरू करने का यूजीसी का नोटिफिकेशन

Advertisement


नागपुर: यूजीसी ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी कर हाइअर एज्युकेशन इंस्टिट्यूट परिसरों में विद्यार्थियों की हर तरह से सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए स्टुडेंट काउंसिलिंग सेंटर शुरू करने का आदेश जारी किया है. यह स्टुडेंट काउंसिलिंग सेंटर दरअसल विद्यार्थियों और इंस्टिट्यूट के बीच बढ़ते अंतर को कम करने में सहायक साबित होने की उम्मीद लगाई जा रही है.

यह काउंसिलिंग सेंटर स्टुडेंट के बीच संवादात्मक पहल को बढ़ावा देगा, जिसमें विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याएं मसलन गुस्सा, दबाव, विषय बदलाव का डर, फेल होने के डर के साथ घर से बाहर रहनेवालों के लिए घर की कमी के अहसास जैसे कई विषयों के साथ डील करेगा. यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी को यह नोटिफिकेशन भेज दिया है.

माना जा रहा है कि इस पहल से स्टुडेंट और इंस्टिट्यूट के बीच अनौपचारिक और संवादात्मक अंतर को कम करने का मौका मिलेगा. इस व्यवस्था के तहत हर टीचर के जिम्में साल भर के लिए दिए गए स्टुडेंट को कॉलेज परिसर में पालकों की भूमिका निभाने के लिए कहा जाएगा, ताकि उनकी हर संभव मदद की जा सके . यह टीचर्स स्टुडेंट को कैरियर में आगे बढ़ने के लिए इंटलैक्चुअल और भावुक दोनों स्तरों पर मदद करेंगे. यह होस्टल के वार्डन से संपर्क साधकर स्टुडेंट के व्यक्तिगत समस्याओं का लेखा -जोखा पता लगाएंगे और उनकी अड़चनों को हल करने का प्रयास करेंगे. साथ ही जरूरत पड़ने पर ट्रेन्ड साइकोलॉजिस्ट से भी कंसल्ट करने के विकल्प को चुन सकेंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.