Published On : Thu, Jun 8th, 2017

गर्मियों की छुट्टियों में स्कूल शुरू करनेवाले स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी

Advertisement
School

Representational Pic


नागपुर:
 स्कूलों में ग्रीष्म कालीन छुट्टियां दो महीनों की होती है. इसके बाद ही स्कूल शुरू होते हैं. इस बार यह छुट्टियां 26 जून तक है. 27 जून से स्कूल खुलेंगे. लेकिन शहर में कई स्कूल नियमों को ताक पर रख कर स्कूल शुरू किया था। जबकि कई स्कूलों ने एक्सट्रा क्लासेस के नाम पर गर्मियों में स्कूली छात्रों की कक्षाएं ले रहे हैं. ऐसे में स्कूल प्रबंधन की इन ज्यादतियों के खिलाफ अब जिला प्रशासन ने कार्रवाई करने की तैयारी की है.

अपने बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों में स्कूल जाते देखने के बाद अभिभावकों ने इसकी शिकायत शिक्षणाधिकारी से की है. जिसके बाद शिक्षणाधिकारी दीपेंद्र लोखंडे ने इस विषय पर जिल्हाधिकारी सचिन कुर्वे से चर्चा कर संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी किया है. जिसमें साफ निर्देश दिए गए हैं कि अगर छुट्टियों से पहले स्कूल शुरू की गई तो स्कूलों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

इस बारे में जिला परिषद के प्राथमिक शिक्षांधिकारी दीपेंद्र लोखंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें शिकायतें मिली थी की स्कूल शुरू होने से पहले ही मुख्यध्यापकों की ओर से स्कूल शुरू कर बच्चों को बुलाया जा रहा है. शिकायत के आधार पर संबंधित स्कूलों को नोटिस दिया गया है. हालांकि शिक्षणाधिकारी ऐसे स्कूल के नाम लेने से बचते रहे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.