Published On : Wed, Oct 21st, 2020

नागपुर मे नोटरीज़ मीटिंग का आयोजन

Advertisement

नागपुर: महाराष्ट्र एन्ड गोआ नोटरीज़ एसोसिएशन के विदर्भ रीज़न के नवनियुक्त अध्यक्ष व सम्पूर्ण महाराष्ट्र एन्ड गोआ के नवनियुक्त प्रवक्ता ऐड. व नोटरी अशफ़ाक़ शेख, द्वारा जिल्हा न्यायालय नागपुर में नोटरीज़ भाइयों कि समस्याओं को लेकर नोटरीज़ मीटिंग का आयोजन किया गया ।

इस नोटरीज़ मीटिंग मे मुख्य अतिथि के रूप में जिल्हा वकील संघटना के अध्यक्ष वरिष्ठ ऐड. कमल सतुजा साहब, सचिव ऐड नितिन देशमूख साहब, माज़ी अध्यक्ष वरिष्ठ ऐड. प्रकाश जैसवाल साहब, का सत्कार किया गया वैसे ही अन्य अतिथि में एड. रणजीत सारदे साहब व एड. राजेश नायक साहब का भी सत्कार किया गया ।

नवनियुक्त विदर्भ रीज़न के अध्यक्ष व सम्पूर्ण महाराष्ट्र व गोआ के नवनियुक्त प्रवक्ता ऐड . अशफाक शेख का सत्कार इस नोटरीज़ मीटिंग के मुख्य अतिथियों डी बी ए अध्यक्ष ऐड. कमल सतुजा साहब , सचिव ऐड. नितिन देशमूख साहब, माजी अध्यक्ष ऐड. प्रकाश जैसवाल साहब, ऐड. रणजीत सारदे साहब, के हाथों किया गया ।

सभी महानुभवि वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने अपने अपने विचार रखे, व सभी नोटरीज़ को एकता बनाकर व अपने सम्मान को ध्यान में रखते हुवे कार्य करने की सलाह दी ।

Advertisement

ऐड. अशफ़ाक़ शेख ने अपने सम्बोधन में सम्पूर्ण विदर्भ के नोटरीज़ के नोटरीज़ संबंधित होने वाली हर प्रकार की बाधा को दूर करने व नोटरीज़ को न्याय दिलाने में प्रयासरत रहेंगे, ऐसा सम्बोधित किया, व शहेर तहसील कार्यालय के सामने बैठने वाले नोटरीज़ को पर्यायी व्यवस्था नही होने के कारण रोड़ पर बैठना पढ़ता है, अतिक्रमण व ट्रैफिक विभाग का दस्ता आने के बाद जिधर उधर अफरा तफरी का माहौल हो जाता है, इस कारण नागपुर जिल्हाधिकारी को निवेदन सौप कर, रोड पर बैठने वाली नोटरीज़ की कलेक्टर कंपाउंड या तहसील कंपाउंड में बैठने की पर्यायी व्यवस्था करने की माँग करेंगे, ज़रूरत पड़ने पर डीबीए की भी मदद लेंगे । लेकिन सड़क पर बैठने वाले अपने नोटरी भाइयों को सम्मान से बैठाने की व्यवस्था करने का भरपूर प्रयास करेंगे । ताकि नोटरीज़ भाइयों को भविष्य में अफरा तफरी का सामना ना करना पढ़े ।

जिल्हा वकील संघटना के अध्यक्ष ऐड. कमल सतुजा साहब और सचिव ऐड. नितिन देशमुख साहब ने भी जिल्हा न्यायालय में नई बिल्डिंग बन जाने के बाद नोटरीज़ के लिए बैठक की व्यवस्था की बात को स्वीकार किया ।

मंच संचालन ऐड. अभिमन्यु समर्थ ने किया, व आभार ऐड. सी.डी. राउत ने माना ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नोटरीज़ ऐड. आशीष देशराज, ऐड. शेखर पराते, ऐड. शक्ति एस. कुमार, ऐड. साहिल कश्यप, ऐड. कमलेश गुरबाणी, आदि ने सहयोग दिया व कार्यक्रम की सफल बनाया ।

नोटरीज़ मीटिंग में प्रमुखता से नोटरीज़ ऐड. जाम्भूलकर साहब, ऐड. लतीफ फारूकी साहब, ऐड. एम. ए. चौधरी साहब, ऐड. अजय गंगोत्री साहब, ऐड. मनोज विन्चुरकर साहब, ऐड. पोरकुटे साहब, ऐड. मिसाब हैदरी साहब, ऐड. सेडाम साहब, ऐड. अरचना जैसवाल मैडम, ऐड. शम्मी विनाद मेडम, ऐड. संपदा घोड़की मैडम, ऐड. सोफिया मेश्राम मैडम, एड. शारदा भिवगड़े मैडम, ऐड. मृणाल घाटे मैडम, ऐड. मेश्राम व अन्य कई सारे नोटरीज़ ने इस मीटिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कर के कार्यक्रम को सफल बनाया ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.