– अब कुंडली नहीं मिलाई जा रही वर-वधू की कोरोना रिपोर्ट कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शादियों में शरीक होने वाले पंडित मेहमानों व कर्मियों की हो रही जांच शॉपिंग व तैयारियां पूरी करके वर-वधू के परिजन खुद को एहतियातन कर रहे क्वारंटाइन

नागपुर – वर्षों पुरानी परिपाटी है कि लोग शादी के पहले वर-वधू की कुंडली मिलाते हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण से ऐसा समय आ गया कि लोग अब कोरोना की जांच रिपोर्ट का मिलान कर रहे हैं।
महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण कई ऐसे दूल्हा-दुल्हन हैं, जिन्होंने शादी के पहले कोरोना जांच कराई और खुद को क्वारंटाइन कर लिया। कुछ लोग समारोह में शरीक होने से पहले अपने मेहमानों को कोरोना जांच कराकर आने की विनती कर रहे हैं। सिर्फ इन्हीं की नहीं, शादी में शामिल होने वाले सभी तरह के कर्मियों व मजदूरों की भी कोरोना जांच कराई जा रही है।
शादी में शरीक होने से पहले पंडित जी की भी होगी जांच कोरोना का संक्रमण शादी-ब्याह में परेशानी न करे, इसके लिए लोग अब शादी के पहले पंडित जी की भी कोरोना जांच करवा रहे हैं। पंडित के अनुसार उन्हें एक हफ्ते बाद दो-तीन शादियां करानी हैं। इस कारण उन्होंने अभी से जांच करा ली है। रिपोर्ट आने के बाद ही वह शादी करवाने के लिए जाएंगे।
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार




