Published On : Wed, Nov 9th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

केवल Blue Tick ही नहीं बल्कि सभी Twitter यूजर्स को देना पड़ सकता है चार्ज, रिपोर्ट में दावा

Advertisement

Twitter को लेकर काफी ज्यादा बदलाव किए जा रहे हैं. पहले खबर आई थी कि ब्लू टिक यूजर को Twitter पर चार्ज देना होगा. अब एक और नई खबर आ रही है जिसमें कहा गया है कि सभी यूजर्स को Twitter एक्सेस करने के लिए पे करना पड़ सकता है.

हाल के दिनों में Elon Musk ने कई फैसले लिए हैं. लेकिन, अगर सभी यूजर्स के लिए चार्ज देने की घोषणा की जाती है तो इससे काफी कुछ बदल जाएगा. Platformer की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मस्क ज्यादातर यूजर्स से सब्सक्रिप्शन फी लेने का प्लान कर रहे हैं.

रिपोर्ट में बताया गया है कि ज्यादातर या सभी यूजर्स को ट्विटर यूज करने के लिए पैसे देने पड़ सकते हैं. जबकि Twitter Blue के लिए यूजर्स को अगल से सब्सक्रिप्शन फी देनी होगी. ट्विटर ब्लू के साथ यूजर्स को ब्लू टिक और दूसरे एडिशनल फीचर्स दिए जाएंगे.

मीटिंग में डिस्कस हुई है प्लानिंग: सूत्र
इस आइडिया को कंपनी के कर्मचारियों के साथ एक हाल में हुए मीटिंग में डिस्कस की गई है. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि यूजर्स महीने में लिमिटेड समय के लिए ही ट्विटर यूज कर पाएंगे. लिमिटेड टाइम खत्म होने के बाद यूजर्स को कंपनी प्लान लेना होगा.

Advertisement

इस प्लान को लेने के बाद ही यूजर्स ट्विटर का इस्तेमाल कर पाएंगे. अभी फिलहाल ये साफ नहीं है कि इस प्लान को कब से लागू किया जाएगा. इसके बारे में मस्क ने पब्लिक में भी कुछ नहीं कहा है. अभी ट्विटर के इंजीनियर्स ब्लू सब्सक्रिप्शन पर काम कर रहे हैं. इस वजह से अगर प्लेटफॉर्म की प्लानिंग सभी यूजर्स से पैसे लेने की है तो ये फिलहाल नहीं होगा. आपको बता दें कि मस्क ने अभी ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन कई देशों में जारी किया है. हालांकि, अभी इसे सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है. लेकिन, मस्क ने ये भी साफ कर दिया है कि एक महीने से कम समय में इसको सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.