Published On : Mon, Sep 25th, 2017

धम्म चक्र प्रवर्तन दिन पर दीक्षाभूमि पर स्टॉल्स लगाने की इजाजत न मिलने पर भड़के दुकानदार

Advertisement


नागपुर:
 धम्मचक्र प्रवर्तन दिन को लेकर सोमवार को पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा ली गयी बैठक में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की वजह बनी दीक्षाभूमि परिसर में स्टॉल्स लगाने की इजाजदत न दिया जाना। दरअसल यातायात नियमो की वजह से प्रशासन ने स्टॉल्स पर पाबंदी लगायी है। इस बैठक में हमेशा स्टॉल्स लगाने वाले दुकानदार पहले की ही तरह उन्हें इजाजद दिए जाने की माँग करते हुए हंगामा करने लगे। इसी बीच आयोजन समिति के सदस्य विलास गजघाटे जैसे ही दुकानदारों को समझाने के लिए आगे बढ़े दोनों में तीखी नोक झोक हो गई। दुकानदारों की तरफ से पानी की बोतल फेंकी गयी।

आंबेडकर कॉलेज में आयोजित इस बैठक में इस समस्या का कोई समाधान न निकलने पर दुकानदारों ने गुस्से का प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। दुकानदारों की नाराजगी को देखते हुए उन्हें डीसीपी ट्रैफिक के कार्यालय में चर्चा के लिए बुलाया गया था लेकिन वहाँ भी समस्या का हल नहीं निकल पाया। धम्मचक्र प्रवर्तन दिन के मौके पर परिसर और उसके आसपास के इलाके में सैकड़ो दुकानें लगती थी लेकिन यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के उद्देश्य से स्टॉल्स लगाने की इजाजदत नहीं दी गयी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.