Published On : Wed, Sep 4th, 2019

उत्तर नागपुर के नागरिकों का मोर्चा मनपा पहुंचा

Advertisement

– विधायक,महापौर के खिलाफ लगाए नारे

नागपुर – उत्तर नागपुर के कांग्रेसी नगरसेवकों के नेतृत्व में नागरिकों का मोर्चा आज दोपहर मनपा मुख्यालय पहुंचा। उन्होंने अपनी समस्याओं का उल्लेख करते हुए उत्तर नागपुर के विधायक मिलिंद माने, महापौर और मनपा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महापौर से मुलाकात कर उन्हें सामूहिक रूप से समस्याओं से अवगत करवाए।

मोर्चे का नेतृत्व कांग्रेस के युवा नगरसेवक कमलेश चौधरी ने किया,इस अवसर पर वरिष्ठ नगरसेवक मनोज सांगोले और नेहा निकोसे ने संबोधित किया। मोर्चे में शामिल नागरिकों ने थाली बजाकर नारेबाजी करते करते महापौर कार्यालय में प्रवेश किया। इनका आरोप हैं कि उत्तर नागपुर की ओर न विधायक माने और न ही मनपा प्रशासन का ध्यान हैं, लगातार नज़रन्दाजगी से मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

Advertisement

आंदोलन इतना तिव्र हो गया कि सभी आंदोलनकारी महापौर कार्यालय के आवाजाही मार्ग पर बैठ गए। इनका यह भी कहना हैं कि सड़क ,बिजली , पानी की भीषण दिक्कतों के साथ ही बदबूदार गंदगी से त्रस्त हैं, बारम्बार विधायक सह मनपा पदाधिकारी – प्रशासन को सूचित करने के बाद भी समस्या जस के तस हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.