Published On : Fri, Dec 9th, 2016

दयाशंकर तिवारी ने किया उत्तर भारतीय महासम्मेलन का एलान, 11 को चिटणीस पार्क में

Advertisement

mahasammelan-bjp
नागपुर:
नागपुर में उत्तर भारतीयों के विशाल समुदाय के लिए एक भव्य महासम्मेलन होने जा रहा है। भाजपा की उत्तर भारतीय मोर्चा के नेता और मनपा में पक्ष नेता दयाशंकर तिवारी ने पत्रपरिषद में यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 11 दिसंबर 2016 को शाम 5 बजे चिटणीस पार्क में उत्तर भारतीयों का महासम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन की अध्यक्षता राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे। सम्मेलन में उत्तर भारतीय मंत्री सह विधायकों का सत्कार किया जाएगा।

तिवारी ने उत्तर भारतीय मोर्चा के द्वारा आर एन सिंह और गिरीश व्यास को विधानसभा में प्रतिनिधित्व देने हेतु मुख्यमंत्री फडणवीस और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किये। सम्मलेन में मनपा के पिछले 10 वर्षों से भाजपा शासनकाल में किये गए जनहितार्थ कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

सम्मेलन का उद्धघाटन केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे, विशेष रूप से राज्य की महिला व बाल कल्याण राज्यमंत्री विद्याताई ठाकुर उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा समारोह में उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर,भाजपा के नागपुर शहर अध्यक्ष विधायक सुधाकर कोहले,महापौर प्रवीण दटके,सांसद अजय संचेती,सांसद डॉक्टर विकास महात्मे,विधायक सुधाकर देशमुख,विधायक कृष्णा खोपडे,विधायक विकास कुंभारे,विधायक मिलिंद माने, विधायक अनिल सोले,विधायक गिरीश व्यास,विधायक परिणय फुके,आर एन सिंह,प्रशांत ठाकुर,प्रदेश भाजपा महासचिव डॉक्टर रामदास आंबटकर,संगठन मंत्री डॉक्टर उपेंद्र कोठेकर,भाजपा नगर मंत्री भोजराज डुम्बे, संदीप जोशी,संदीप जाधव,किशोर पालनदूरकर,कोषाध्यक्ष राजेश बागडी,श्रीकांत देशपांडे,पूर्व महापौर कल्पना पांडे, महाराष्ट्र राज्य बांधकाम मजदुर व राज्य असंगठित मजदुर मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव,अरु ण सिंह,कौशल पाठक,जीतेन्द्र पांडे, श्रीमती रूपा राय,डी बी ठाकुर प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्र म के सफलतार्थ भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के नगर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर,अजय पाठक,अमति मिश्रा,राजा गौतम,अधि दिनेश पुरोहित,विनोद गुप्ता,ऋतुजा प्रसाद,राकेश तिवारी,प्रशांत गुप्ता,खिल्लन तिवारी,राधेश्याम साहू,रवि गुप्ता,पप्पू मिश्रा, शिवशंकर गुप्ता,वंदना गुप्ता,बबली तिवारी,आशा दुबे,शारदा तिवारी आदि प्रयासरत है।

Gold Rate
Mar 2nd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,67,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,55,300/-
Silver/Kg ₹ 2,87,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तिवारी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम स्थल तक उत्तर भारतीय सभी क्षेत्रों से रैली के रूप में आएंगे। सम्मेलन के सफलतार्थ अबतक 100 बैठकें ली जा चुकी है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement