Published On : Wed, Sep 26th, 2018

VIDEO: एयरपोर्ट पर पार्टी के मूड में नजर आईं नोरा फतेही, जमकर किया डांस

Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) की फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहद खास पहचान है. बिग बॉस-9 (Bigg Boss 9) में शिरकत करने के बाद से ही नोरा बॉलीवुड और सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं. जॉन अब्राहम(John Abraham) स्टारर सत्यमेव जयते(satyamev jayate) में ‘दिलबर-दिलबर’ पर डांस कर सुर्खियों में आईं नोरा फतेही इन दिनों यूथ के बीच काफी पॉपुलर हो रही हैं. हाल ही में नोरा फतेही का एक डांस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है.

इस वीडियो में नोरा फतेही एयरपोर्ट पर डांस करती दिख रही हैं. कहा जा रहा है कि नोरा अपने कुछ दोस्तों को छोड़ने आई थीं तभी उनका अचानक मस्ती करने का मूड बन गया और उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया. इस दौरान नोरा के दोस्त गाना गाते दिख रहे हैं और नोरा लटके झटके दिखाती नजर आ रही हैं. जैसा कि हम सब जानते ही हैं कि नोरा एक कमाल की डांसर हैं. डांस करने के लिए उन्हें किसी प्रेक्टिस की जरुरत नहीं है, जो कि उनके डांस से दिख भी रहा है.

वहीं अगर नोरा के करियर पर नजर डालें तो वह पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के गाने ‘नाह’ में भी नजर आ चुकी हैं. 26 वर्षीया नोरा फतेही ने बॉलीवुड फिल्म ‘रोरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस’ से डेब्यू किया था. नोरा एमटीवी सीरिज ट्रोल पुलिस में भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा यू-ट्यूब पर भी नोरा की एक अलग पहचान है जिसके कारण तेजी से हम कभी के बीच अपनी एक खास जगह बनाती जा रही हैं.

हम में से शायद कम ही लोग जानते हैं कि नोरा एक शानदार बैली डांसर भी हैं. वे कई गानों में बैली डांस करती नजर आई हैं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. इसके अलावा वह हिंदी बोलने में भी काफी माहिर हैं. कुछ लोग उनकी तुलना बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ से भी करते हैं.

credit: India.com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.