Published On : Thu, Feb 26th, 2015

अमरावती : गैर सब्सिडी सिलेंडर लेंगे पालकमंत्री

Advertisement


सीएम के बाद पहले राज्यमंत्री

Amravati Guardian minister Pravin Pote
अमरावती। नेताओं की कथनी और करनी में हमेशा फर्क होता है, लेकिन दूसरों को ज्ञान बांटने से पहले उसे आत्मसात करने वाले नेता वर्तमान में तो देखने नहीं मिलते. इसी का अपवाद बने पालकमंत्री प्रवीण पोटे पाटिल ने सीएम के आव्हान को प्रतिसाद देते हुये अपने घर-परिवार में गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर यूज करने  की घोषणा की. जरुरत नहीं होने पर भी घरेलू अनुदानित सिलेंडर उपयोगी लाने वाले धनाढ्य लोगों की संख्या देश में बड़े पैमाने पर है.

देश के विकास कार्यों में लगने वाली निधि बाधित ना हो, इस उद्देश्य से केंद्रीय  पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने  सभी केंद्रीय मंत्रियों व मुख्यमंत्रियों से बिना अनुदानित सिलेंडर यूज करने का आव्हान किया है. जिसे प्रतिसाद देते हुये खुद सीएम ने इसे आत्मसात किया. उन्होंने मंत्रिमंडल के सबी सदस्यों से इसके लिये आग्रह किया. जिससे पालकमंत्री ने यह घोषणा करते हुये संबंधित गैस एजेंसी को पत्र भी भेज दिया है. विदर्भ के समस्त जनप्रतिनिधियों व धनाढ्य लोगों से बिना अनुदानित सिलेंडर यूज करने का आव्हान भी पोटे ने किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.