Published On : Wed, Nov 15th, 2017

कचरा उठाने की नहीं किसी को कोई फिक्र

Advertisement


नागपुर: सीताबर्डी नेताजी मार्केट के पास श्याम होटल की इमारत है, इमारत में ही वाइन शॉप है जिसके आस पास कचरे का अंबार लगा रहता है. यह वाइन शॉप अब और चर्चे में तब आया, जब स्मारक निर्माण के लिए सरकार ने बसपा को ठोस आश्वासन दिया। सरकार के आश्वासन के बाद श्याम होटल की जारी लीज रद्द कर लीजधारक द्वारा खड़ी की गई इमारत का आज के हिसाब से अंकेक्षण कर मुआवजा दिया जाएगा।इस सन्दर्भ में मनपा की आगामी आमसभा में प्रस्ताव लाया जाने वाला है.

चर्चित श्याम होटल की वर्तमान दशा का अवलोकन करने पर पाया गया कि रोजाना वाइन शॉप का कचरा श्याम होटल के इमारत के दोनों बाजु में डाल दिया जाता हैं. इतना ही नहीं इन कचरों में शराब व बियर के खाली बोतलें,चखने के कागजी प्लेट आदि इस परिसर की रौनक बढ़ा रहे हैं. शाम में कचरों के इर्द-गिर्द और खाली पड़ी श्याम होटल परिसर में शराब का मजा लेते कुछ रोजाना वाले कुछ खरीददार दिख जाएंगे.

उल्लेखनीय यह है कि उक्त वाइनशॉप संचालकों द्वारा वर्षों से गंदगी फैलाई जा रही लेकिन धंतोली ज़ोन ने आज तक न मुआयना किया और ना ही कोई कार्रवाई की. कनक तो खाकी व खादी के निर्देशों का पालन कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रही है.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.