Published On : Fri, Jan 4th, 2019

नहीं थम रहा विदर्भ में बाघों की मौत का सिलसिला,मानसिंहदेव अभ्यारण्य में मिला बछड़े का शव

Advertisement

नागपुर : विदर्भ में लगातार बाघों की मौत सिलसिला जारी है। जिले से सटे रामटेक तहसील के खुर्सापार में 12 महीने के बाघ के बच्चे का शव बरामद हुआ है। शव के 6 टुकड़े मिले है जिससे उसे किसी ने मारा है ऐसा संदेह वन अधिकारियों ने व्यक्त किया है। खुर्सापार इलाका मानसिंहदेव अभ्यारण्य के तहत आता है। गुरुवार को वनपरिक्षेत्र अधिकारी प्रवीण साठवणे और क्षेत्र सहायक जीवन पवार गुरुवार सुबह गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें दुर्गंध आयी।

जाँच करने पर बाघ के बच्चे का शव बरामद हुआ। शव के छह हिस्से बरामद हुए है। पैर और शरीर के अन्य हिस्से कई जगह बिखरे हुए थे। वन अधिकारी के मुताबिक बाघ के बच्चे से शव के सभी हिस्से सही सलामत बरामद हुए है। यानि की शिकार के उद्देश्य से यह हत्या नहीं हुई है।

वनपरिक्षेत्र अधिकारी प्रवीण साठवणे के मुताबिक जंगल के किसी हिस्से में रहने वाला बाघ किसी अन्य बाघ या उसके बच्चों को स्थापित नहीं होने देता आशंका है कि किसी बाघ ने ही इस बच्चे का शिकार किया हो। चर्चा हो रही है कि यह बच्चा खूंखार अवनि का है। इसे लेकर जाँच की जा रही है।
टायगर कैपिटल की पहचान रखने वाले नागपुर के आसपास बने अभ्यारण्य में यह बाघ की तीसरी मौत है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.