Published On : Wed, Apr 26th, 2017

परीक्षार्थियों के आईकार्ड में नहीं है फोटो, यहां कोई भी दोहरा सकता है ‘व्यापम घोटाला’

Advertisement


नागपुर:
 मध्य प्रदेश में परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों का ख़ुलासा होने के बाद व्यापम घोटाला सामने आया था। जिसमें सरकार तक हिल गई थी। लेकिन नागपुर विश्वविद्यालय में कोई भी फर्जी परीक्षार्थी आसानी से परीक्षा देकर व्यापम की याद ताजा कर सकता है। दरअसल इन दिनों विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षार्थियों के जो आईकार्ड जारी किए गए हैं उसमें कईयों में फोटो नदारद हैं। जिससे किसी भी वक्त फर्जीवाड़ा होने की संभावना बन सकती है।

विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने के लिए जो आईकार्ड दिए जा रहे हैं, उसमें विद्यार्थियों का फोटो ही नहीं है। जिस वजह से विद्यार्थियों को कोई दूसरी फोटो आईडी यानी पहचान प्रमाण पत्र परीक्षा के दौरान दिखाना पड़ रहा है। इससे विद्यार्थियों को तो परेशानी होती ही है साथ ही परीक्षा में हेरफेर की संभावनाओं को भी नकारा नहीं जा सकता।

दरअसल पहले विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश पत्र तैयार करने के काम के लिए एमकेसीएल को नियुक्त किया गया था। लेकिन अब एमकेसीएल के हटने के बाद परीक्षा के आईकार्ड में फोटो नहीं दिया जा रहा है। केवल नाम से ही परीक्षार्थी की पहचान हो सकती है। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विशवविद्यालय अधीन लगभग 600 महाविद्यालय आते है। सभी को विद्यार्थियों के सही फोटो भेजने के आदेश दिए गए थे। लेकिन इनमें से कई महाविद्यालयों ने विद्यार्थियों के फोटो गलत भेज दिए। इसमें पूरी तरह से विभाग और महाविद्यालयों ने लापरवाही की भूमिका निभाई है।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस बारे में जब विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. नीरज खटी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों को फोटो भेजने के लिए कहा गया था। महाविद्यालयों द्वारा भेजी गई तस्वीरों में कुछ तस्वीरें गलत निकली। जिसके कारण विद्यार्थियों को बिना फोटो के ही परीक्षा में बैठने के लिए आईकार्ड दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन विभागों और महाविद्यालयो ने विद्यार्थियों की गलत फोटो भेजी थी उन पर कार्रवाई भी की जाएगी.

Advertisement
Advertisement
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha #Amravati

रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews #nagpurnews

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges