Published On : Thu, May 8th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

पेट्रोल डीलरों ने टाला आंदोलन, एयर स्ट्राइक का दिया हवाला

Advertisement

नागपुर। जिले के पेट्रोल पंप संचालकों ने 10 मई से डिजिटल पेमेंट स्वीकार न करने का जो निर्णय लिया था, उसे फिलहाल टाल दिया गया है। इस आंदोलन की तैयारियां अंतिम चरण में थीं, लेकिन मंगलवार देर रात हुई एयर स्ट्राइक के बाद डीलरों ने अपना निर्णय वापस ले लिया।

फेडरेशन ऑफ ऑल महाराष्ट्र पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन्स (फैमपेडा) के अध्यक्ष अतिम गुप्ता ने बताया कि देश की सुरक्षा और एकता को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा, “भारतीय सेनाओं ने आतंकवाद पर करारा प्रहार किया है। देश के कई राज्यों में मॉकड्रिल भी चल रही है। ऐसे समय में सरकार और सेना के साथ खड़ा रहना डीलरों ने अपनी प्राथमिकता समझी है।”

डीलरों के अनुसार, आंदोलन का उद्देश्य था कि डिजिटल पेमेंट पर लगने वाले शुल्क और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाए। हालांकि, मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए वे फिलहाल किसी भी प्रकार की असुविधा या भ्रम की स्थिति पैदा नहीं करना चाहते।

फैमपेडा के मुताबिक, आगे की रणनीति परिस्थितियों के आधार पर तय की जाएगी। संगठन का कहना है कि वे अपने हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है।

 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.