Published On : Fri, Jul 31st, 2020

नागपुर में अब लॉकडाउन नही !

Advertisement

नागपुर– नागपुर में अब लॉक डाउन नही होगा, ऐसा निर्णय शुक्रवार 31 जुलाई को हुई दो बैठकों में लिया गया. लॉकडाउन के विषय पर शुक्रवार को एक ही समय पर दोपहर 12 बजे दो बैठकों का आयोजन किया गया था.

जिले के पालकमंत्री डॉ. नितिन राऊत ने विभागीय आयुक्तालय में अधिकारियों के साथ बैठक की, तो महानगरपालिका में महापौर संदीप जोशी ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इन दोनों बैठकों पर नागपुवासियो की नजरें थी, अब लॉकडाउन नहीं ऐसा निर्णय दोनों ही बैठकों में लिया गया है.

लॉकडाउन करने का प्रयास किया गया तो शहर के सभी जनप्रतिनिधि सड़क पर उतर कर विरोध करने की बात भी इस दौरान कही गई है. मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने महापौर की बैठक में हिस्सा न लेते हुए पालकमंत्री की बैठक में हिस्सा लिया. बैठक के बाद पालकमंत्री डॉ. नितिन राऊत ने ‘ लॉकडाउन की जरूरत नही ऐसा भी मीडिया से कहा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.