Published On : Mon, Dec 25th, 2017

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, हेलमेट ना पहनना पड़ा जान पर भारी

Advertisement

Road Accident
नागपुर: क्रिसमस के मौके पर नागपुर शहर में अजनी तथा सदर थाना क्षेत्र के तहत हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 2 लोगों की मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। अजनी थाना अंतर्गत एक स्विफ्ट कार क्रमांक MH 49 AS 1604 ने नरेंद्र नगर स्थित श्रीनगर चौक के पास बेकाबू स्विफ्ट कार दुपहिया स्कुटी से दोपहर 12 बजे के दम्यान जा टकराई। जिसमें स्कूटी क्रमांक चालक MH 31 CE 7021 काशिराम गजभिये उम्र 73 साल बुजुर्ग व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। मृतक के लड़के विकास गजभिये की शिकायत पर अजनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 345/17 के नुसार कलम 279, 304 (अ ) के तहत स्विफ्ट चालाक आरोपी अमरनाथ रामप्रसाद पांडे उम्र 58 साल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार आरोपी अमरनाथ पांडे गंभीर रूप से घायल है और वह सदमें बताया जा रहा है। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

उधर सदर पुलिस थाना अंतर्गत गोंडवाना चौक के पास एक कंटेनर वाहन क्रमांक MH 31 CB 4055 ने दोपहिया डिस्कवर क्रमांक MH 31 K 5770 को सुबह 9 बजकर 30 मिनिट पर टक्कर मार दी। जिससे डिस्कवर चालक ३४ वर्षिय विक्रांत सुधाकर पराते की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। विक्रांत पराते वर्धा के बोरगांव निवासी बताए जा रहे हैं। वह सदर स्थित माईक्रो फाइनेंस कंपनी में मैनेजर पद पर काम करता था। सदर पुलिस ने शव को मेओ अस्पताल में शवविच्छेदन के लिए भेज दिया है। जबकि कंटेनर चालाक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार चालाक फरार बताया जा रहा है।


सदर और अजनी थाना क्षेत्र में दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई है। सम्बंधित घटना में दोनो चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के नुसार यदि इन दोनों लोगों ने हेलमेट पहन रखा होता तो इनकी जान बच सकती थी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.