Published On : Wed, Apr 1st, 2020

दुनिया के 15 देशों में अब तक कोरोनावायरस नहीं

Advertisement

नागपुर– अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने कोरोनावायरस के अपडेट के लिए दुनिया का सबसे बड़ा डेटाबेस तैयार किया है. ज्यादातार मीडिया संस्थान और सरकारें यूनिवर्सिटी के डेटा का ही इस्तेमाल कर रही हैं . यूनिवर्सिटी के मुताबिक कोरोनावायरस अब तक दुनिया के 180 देशों तक पहुंच चुका है . लेकिन कुछ ऐसे भी देश हैं, जहां कोरोना का अब तक एक भी केस सामने नहीं आया है .इनमें उत्तर कोरिया भी शामिल हैं .

किम जोंग उन सरकार का कहना है कि उनके यहां कोरोनावायरस का कोई खतरा नहीं है, न ही कोई केस आया है . जबकि उत्तर कोरिया की सीमा चीन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों से लगी हुई है . इन दोनों देशों से ही सबसे पहले बाकी दुनिया में कोराेनावायरस फैलने की शुरुआत हुई .

उत्तर कोरिया सरकार के दावों पर कुछ विशेषज्ञ सवाल भी उठा रहे हैं, तो कुछ समर्थन भी कर रहे हैं.उत्तर कोरिया में एक भी केस नहीं आने के पीछे कहा जा रहा है कि वह बाकी दुनिया से कटा हुआ है, इसलिए ऐसा संभव हुआ है. वहीं, जब पूरी दुनिया कोरोनावायरस को रोकने में जुटी है, उत्तर कोरिया मिसाइल टेस्ट में लगा हुआ है .

यूनिवर्सिटी के 31 मार्च तक के डेटा के अनुसार अफ्रीका महाद्वीप में कई ऐसे देश हैं, जहां अब तक कोरोनावायरस का एक भी केस सामने नहीं आया है. ये देश बोत्सवाना, बुरुंडी, तुर्कमेनिस्तान, तजाकिस्तान, यमन, कोमोरोस, मलावी, साओ तोमे एंड प्रिंसिपी, दक्षिण सुडान हैं. इसके अलावा कुछ छोटे आईसलैंड भी हैं, जहां कोरोनावायरस अब तक नहीं पहुंचा है. इनमें सोलोमन आइसलैंड, वानुआतु हैं. यूएन के 195 देश सदस्य हैं .

Advertisement

अब तक दुनिया के 130 देशों में कोरोना से मौतें हुई हैं

कोरोनावायरस अब तक दुनिया के 180 देशों में पहुंच चुका है. 8.59 लाख केस आ चुके हैं. 130 देशों में 42,341 लोगों की जान गई है. 1.78 लाख लोग ठीक हुए हैं. सबसे ज्यादा 1.89 लाख केस अमेरिका में आए हैं. सबसे ज्यादा 12,428 मौतें इटली में हुई हैं .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.