नागपुर: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने स्पष्ट कर दिया है कि नीट ( नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) 2018 परीक्षा के पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा. अफवाह फैली हुई थी कि राज्य के पाठ्यक्रम को भी नीट 2018 के पाठ्यक्रम में शामिल किया जा सकता है.
सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, नीट यूजी 2018 का पाठ्यक्रम ठीक वैसा ही रहेगा जैसा नीट यूजी 2017 का पाठ्यक्रम था. वैसे अभी नीट 2018 परीक्षा के शेड्यूल को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है. 2017 में परीक्षा का आयोजन रविवार 7 मई को किया गया था और इस साल भी मई के पहले हफ्ते में परीक्षा होने की उम्मीद है. 2016 से नीट को अनिवार्य किया गया था. परीक्षा का आयोजन हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, गुजराती, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमिया, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ में होगा.
अभ्यर्थियों को 12वीं या समकक्ष परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायॉलजी/बायॉटेक्नॉलॉजी और इंग्लिश के साथ पास होना जरूरी है. साथ ही उनको फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायॉलजी/बायॉटेक्नॉलजी में 50 फीसदी अंक भी लाना अनिवार्य है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...
मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...
नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews








