Published On : Mon, Jan 22nd, 2018

नीट 2018 के सिलेबस में नहीं होगा कोई बदलाव

Advertisement

NEEt
नागपुर: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने स्पष्ट कर दिया है कि नीट ( नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) 2018 परीक्षा के पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा. अफवाह फैली हुई थी कि राज्य के पाठ्यक्रम को भी नीट 2018 के पाठ्यक्रम में शामिल किया जा सकता है.

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, नीट यूजी 2018 का पाठ्यक्रम ठीक वैसा ही रहेगा जैसा नीट यूजी 2017 का पाठ्यक्रम था. वैसे अभी नीट 2018 परीक्षा के शेड्यूल को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है. 2017 में परीक्षा का आयोजन रविवार 7 मई को किया गया था और इस साल भी मई के पहले हफ्ते में परीक्षा होने की उम्मीद है. 2016 से नीट को अनिवार्य किया गया था. परीक्षा का आयोजन हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, गुजराती, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमिया, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ में होगा.

अभ्यर्थियों को 12वीं या समकक्ष परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायॉलजी/बायॉटेक्नॉलॉजी और इंग्लिश के साथ पास होना जरूरी है. साथ ही उनको फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायॉलजी/बायॉटेक्नॉलजी में 50 फीसदी अंक भी लाना अनिवार्य है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.