Published On : Mon, Feb 10th, 2020

फ़ूड पोइज़निंग मामले में पुलिस ने नहीं की अब तक कोई कार्रवाई – आरटीई एक्शन कमेटी

Advertisement

नागपुर- हुडकेश्वर स्थित मारोतराव मुड़े स्कुल में 32 बच्चों को फ़ूड पॉइज़निंग मिड-डे.मिल के सेवन करने से हुआ. इस मामले को लेकर प्रिंसिपल और शगुन महिला गट के खिलाफ आरटीई एक्शन कमेटी की ओर से हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है. इस मामले में अभी तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है.

आरटीई एक्शन कमेटी के चेयरमैन मो. शाहिद शरीफ के अनुसार मुख्याध्यापक पांडुरंग लाबटं तथा संचालक शगुन महिला बचत गट द्वारा बच्चों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण इनके द्वारा परोसा गया भोजन असुरक्षित पाया गया. इसमें लापरवाही मुख्याध्यापक तथा फ़ूड टेस्टिंग के शिक्षक और संचालक शगुन महिला बचत गट की है.

नियमानुसार भोजन परोसने से पहले उसकी गुणवत्ता और उसका स्वाद का उल्लेख रजिस्टर में किया जाता है और उसके बाद ही विद्यार्थियों को भोजन दिया जाता है. लेकिन स्कूल द्वारा लापरवाही बरती गई. जिसके कारण 32 विद्यार्थियों की जान पर बन आयी और इसके लिए उपरोक्त लोग ही दोषी है और नियमानुसार इनके विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए. शरीफ ने बताया कि एक महीने पूर्व भी भोजन में चूहे की गंदगीऔर ईली भी परोसी गई थी इसकी शिकायत पालकों द्वारा की गई थी. लेकिन इस पर भी स्कुल ने कोई क़दम नहीं उठाया. इसके लिए हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट की गई है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.