Published On : Tue, Mar 13th, 2018

शहर भर में 343 जगह ख़तरनाक, आग लगने की स्थिति में हो सकता है कमला मील जैसा हादसा

Advertisement

nagpur-fire-department

नागपुर:  मुंबई में कमला मील कम्पाउंड में हुए हादसे के बाद से लेकर अब तक नागपुर महानगर पालिका के फ़ायर विभाग ने शहर भर में 343 नोटिस जारी किये है। ये सभी नोटिस रेस्टोरेंट, बार या ऐसी जगहों को लेकर जारी हुए है जहाँ खाने पीने का सामान मिलता है। मुंबई में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मनपा के अग्निशमन विभाग ने शहर भर में सर्वे किया और ऐसी जगहों पर जहाँ आग लगने की स्थिति में बचाव के जरुरी उपकरण नहीं है उन्हें नोटिस दिए गये है। सभी नोटिस राज्य के फ़ायर एक्ट 2006 के नियम 8/2 के अंतर्गत भेजे गए है जिसमे स्पस्ट निर्देश होता है की आग लगने की स्थिति में भीषण हादसा हो सकता है।

मनपा के फ़ायर ऑफिसर राजेंद्र उचके के अनुसार शहर की विभिन्न ईमारतों में जरुरी उपकरण के सर्वे का काम जारी है। यह काम प्रभावी तरीके से हो सके इसलिए हर फ़ायर स्टेशन के ऑफिसर को 10 नोटिस जारी करने का टार्गेट दिया गया है। मुंबई में हुए हादसे के बाद स्वतः संज्ञान लेते हुए ऐसी जगहों पर जहाँ खाने-पीने की वस्तुएँ मिलती है। उनकी जाँच की जा रही है अभी 343 नोटिस जारी किये जा चुके है आने वाले दिनों में इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। बार,रेस्टोरेंट या फ़ूड कॉर्नर के लायसेंस के नवीनीकरण के लिए फ़ायर विभाग द्वारा फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया जाता है जिसमे अब सख़्ती बरती जा रही है।

फ़ायर विभाग द्वारा कार्रवाई में दिखाई गई तेजी का ही नतीजा है की शहर भर में 343 जगहों को ख़तरनाक पाया गया है। इस नोटिस का जवाब न देने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का संकेत दिया गया है। इसी नियम के तहत जारी नोटिस के बाद आवश्यक व्यवस्था न करने पर बिजली,पानी बंद करने का प्रावधान है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.