
File Pic
नागपुर : मनपा में सत्तापक्ष नेता दयाशंकर तिवारी व परिवहन समिति प्रमुख बाल्या बोरकर ने आज पत्रपरिषद में जानकारी दी कि मनपा की “आपली बस” नामक परियोजना का लोकार्पण सोमवार 5 दिसम्बर को होने जा रहा है। स्थानीय यशवंत स्टेडियम परिसर में शाम 5 बजे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राज्य के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते, जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की प्रमुख उपस्थिति में उद्घाटन होगा। इस लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर प्रवीण दटके करेंगे।
5 दिसम्बर से 10 ग्रीन और 15 रेड बसों का संचलन इंटेलिजेंट दिल्ली इंटिग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिस्ट सिस्टम लिमिटेड नामक एजेंसी करेगी। रेड बसें डीजल और ग्रीन बसें इथेनॉल से चलाई जाएंगी। वर्तमान में शुरू स्टार बस संचालक ठेकेदार द्वारा चलाई जा रही बसें फरवरी 2017 तक नए बस ऑपरेटर ( मेसर्स ट्रेवल टाइम कार रेंटल प्राइवेट लिमिटेड,मेसर्स श्यामाश्याम सर्विसेज सेंटर दिल्ली,मेसर्स स्मार्ट सिटी सर्विसेस ) को हस्तांतरित की जाएगी। इसी दिन बसों के लिए तैयार किये गए “रूट एेप’ भी लांच किया जाएगा। इन नई बसों को कलमेश्वर-ब्राह्मणी फाटा, बर्डी-डिफेन्स,बर्डी-हिंगणा, बर्डी-बुटीबोरी, बर्डी-पिपला फाटा, बर्डी-पारडी मार्ग पर चलाया जाएगा।
ग्रीन बस की टिकट कम से कम 14 रूपए और रेस बस का किराया कम से कम 8 रूपए रखा गया है। शहर के व्यस्त व घनी इलाक़ो में 22 सीटर मिनी बसें चलाई जाएंगी। सभी 55 ग्रीन बसों का अधिकृत बस ऑपरेटर द्वारा संचलन किया जाएगा। वर्तमान बस ऑपरेटर वंश निमय से मनपा को 14 मुद्दों के तहत 22% ब्याज के साथ 132 करोड़ रूपए वसूलना है। इसके लिए सेवानिवृत न्यायाधीश के तहत एक समिति जल्द गठित कर वसूली के मसले को सुलझाया जाएगा।
– राजीव रंजन कुशवाहा
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews
Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj...
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews
कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka...
₹50 के विवाद में खूनी हमला ! #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate




