नागपुर: तापमान में लगातार हो रही बढोत्री दुनिया भर के लिए गंभीर समस्या बनकर उभर रही है। वातावरण में लगातार बढ़ रहे तापमान को कैसे कम किया जाये इस पर वैश्विक स्तर पर मंथन का दौर भी शुरू है। विशेषज्ञ मानते है की प्राकृतिक संसाधनों की लूट और ऊर्जा के स्त्रोतों का लगातार घटना जीवन के लिए खतरा पैदा कर रहा है। आज वक्त आ चुका है की तापमान को नियंत्रित करने के लिए सामाजिक प्रयास किये जाये। इसी द्रष्टिकोण से विश्व भर में अर्थ अवर डे मनाया जाता है। आगामी 25 तारीख को नागपुर महानगर पालिका और पर्यावरण जनजागृति का काम करने वाली संस्था अर्थ अवर डे मनाकर ऊर्जा की बचत का संदेश देंगे।
शहर के पूर्व महापौर और वर्त्तमान विधायक प्रा अनिल सोले ने अपने कार्यकाल के दौरान इस उपक्रम की शुरुवात की थी जो अब भी जारी है। 25 मार्च को इंटर्निटी मॉल में साढ़े आठ बजे से 9 बजकर 30 मिनट तक बिजली को पूरी तरह बंद रखकर जनता को ऊर्जा बचत का संदेश दिया जायेगा। हर महीने की पूर्णिमा के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन भले मनपा अपनी तरफ से करती हो लेकिन अब तक पूर्ण रूप से ऊर्जा के बचत अभियान को जनता हांथोंहाथ लेती दिखाई नहीं दे रही है।
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...
फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews
नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...
उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...
व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam
ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...




