Published On : Thu, Aug 2nd, 2018

स्थाई समिति सभापति पर टूट पड़ा ठेकेदार और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का दल

Advertisement

NMC-Building

नागपुर: आर्थिक दृष्टि से वर्ष २०१८ नागपुर महानगरपालिका के लिए काफी दयनीय नजर आ रहा है. जनता और जनप्रतिनिधि अपने अपने मुद्दे पर मनपा प्रशासन व मनपा पदाधिकारियों पर गुस्सा उतार रहे हैं. आज का दिन स्थाई समिति सभापति के नाम रहा.

सर्वप्रथम स्थाई समिति सभापति से मिलने भवन निर्माता लॉबी आई. उनसे हंसी – खुशी मिलने के बाद मनपा का ठेकेदार संगठन का प्रतिनिधि मंडल उनसे मिला और बकाया भुगतान दिलवाने की पेशकश की. स्थाई समिति सभापति उनके सवाल पर चुप्पी साधे रहे.

इससे तमतमाए शिष्टमंडल ने उन्हें साफ साफ शब्दों में अवगत करा दिया कि अब हम अपने हिसाब से कुछ करेंगे. जिसे सर हिलाकर सभापति ने रफा दफा किया. शिष्टमंडल में शामिल एक सदस्य के अनुसार सोमवार से महापौर कार्यालय के समक्ष धरना आंदोलन करने की योजना बनाई जा रही है.

स्थाई समिति सभापति कक्ष में ठेकेदारों का शिष्टमंडल उपस्थित था इस बीच शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रणीत मनपा में कांग्रेस का गुट नगरसेवक संजय महाकालकर के नेतृत्व में कक्ष के मुख्य द्वार को लात मारते हुए खोला और सभापति से आमना सामना होते ही उसे निधि बांटने में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कक्ष के बाहर निकलने की चुनौती दी.

Advertisement

लेकिन सकपकाए सभापति अपने विशेष कक्ष से बाहर नहीं निकले. इसके बाद कांग्रेस के सभी नगरसेवक अपनी मांग करने के साथ हंगामा करते हुए बाहर निकल गए. कांग्रेस शिष्टमंडल में संदीप सहारे, नितिन साठवाने, नीतीश ग्वालवांशी, हरीश ग्वालवांशी, रमेश पुणेकर आदि शामिल थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.