Published On : Mon, Jan 9th, 2017

नरसाला-हुड़केश्वर के मतदाताओं ने जताया शेखर दन्ताले पर विश्वास

Advertisement

shekhar-dantale
नागपुर:
प्रभाग 29 के अंतर्गत आने वाले नरसाला-हुड़केश्वर के मतदाताओं ने क्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ता शेखर दन्ताले पर विश्वास जताते हुए आगामी महानगर पालिका चुनाव में उन्हें ही समर्थन करने का इरादा जताया है।

नागरिकों का कहना है कि उनके क्षेत्र में कोई भी काम हो शेखर दन्ताले उनके लिए हर समय उपलब्ध रहते हैं। नागरिकों का कहना है कि उन्हें इन सवालों के जवाब जैसे कि विकास क्या होता है? विकास कैसे हो सकता है? विकास के लिए क्या किया जाना चाहिए? शेखर दन्ताले से ही मिले हैं, वर्ना अब तक वे लोग विकास शब्द सिर्फ भाषणों में ही सुनते रहे हैं। नागरिकों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी के विकास संबंधी सभी नीतियों को लागू करने और उन पर शत-प्रतिशत अमल कर पाने में शेखर दन्ताले ही सक्षम हैं इसलिए भाजपा को उन्हें ही उम्मीदवारी देकर महानगर पालिका में प्रभाग 29 का प्रतिनिधित्व करने का मौका देना चाहिए।

नागरिकों का कहना है कि पिछले दिनों नरसाला-हुड़केश्वर की समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए शेखर दन्ताले के नेतृत्व में जो विशाल मोर्चा निकाला गया था, उसका खर्च नागरिकों ने चंदे के जरिए वहन किया था और यदि भाजपा शेखर दन्ताले को टिकट देती है तो फिर से नागरिक चन्दा कर उसका चुनाव खर्च वहन करेंगे। इसलिए पार्टी को उसके गरीब होने भर से टिकट नहीं देकर अन्याय नहीं करना चाहिए।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नागरिकों ने एक पत्र-परिषद के जरिए भाजपा के नेतृत्व से मांग की है कि क्षेत्र के विकास के लिए शेखर दन्ताले को ही टिकट दिया जाना चाहिए। नागरिकों ने भाजपा नेतृत्व पर भी भरोसा जताया है कि नरसाला-हुड़केश्वर के लोगों के साथ कोई अन्याय नहीं किया जाएगा।

शेखर दन्ताले को भाजपा की टिकट देने की मांग करने के लिए आयोजित पत्र-परिषद में क्षेत्र के नागरिकगण प्रकाश येरपुड़े, ज्ञानेश्वर सपाट, श्रीकृष्ण वानखेड़े, रामकुमार वर्मा, किशोर लेंडे, सतीश दुर्गे, धनंजय जोशी, राजन देशपांडे, प्रीतम बान्ते, रवीन्द्र बनकर, वृक्षाली जोशी, पंचफुला मोंढे, कल्पना कोम्बे, मीनाली हटवार सहित नरसाला सुधार समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud #Theft #WeddingScam #Photographer

शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment  #HotelFraud #crimenews

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #Justice

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting #NagpurPolice

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...

व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam

व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam

ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate #crimenews

ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges