Published On : Fri, Jan 20th, 2017

काँग्रेस के व्यवहार से आहत राष्ट्रवादी ने अपनाई एकला चलो की राह

Advertisement

Anil Deshmukh
नागपुर:
राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन के लिए बढ़े अपने हाथ खींच लिए हैं। राकांपा के शहराध्यक्ष अनिल देशमुख ने आज साफ़ किया कि कांग्रेस के व्यवहार से आहत होकर उनकी पार्टी नागपुर महानगर पालिका का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। श्री देशमुख ने एक संवाददाता सम्मलेन में कहा कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस की ओर बढ़ा गठबंधन का हाथ खींच लिया है और अब कांग्रेस को छोड़कर शेष समविचारी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी।

दरसअल राष्ट्रवादी पार्टी की तरफ से गठबंधन का प्रस्ताव लेकर विधायक प्रकाश गजभिये ने पूर्व सांसद और काँग्रेस के वरिष्ठ नेता विलास मुत्तेमवार से बीते दिनों उनके घर जाकर मुलाकात की थी। लेकिन इसके बाद ही काँग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गठबंधन पर विरोध दर्शाते हुए स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव प्रदेश काँग्रेस के पास भेजा था। इस संबंध में स्थानीय अखबारों में खबरें भी प्रकाशित हुई थी। काँग्रेस के इस रुख से आहत राष्ट्रवादी काँग्रेस ने एकला चलो की राह अपनाने का मन बनाया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.