Published On : Mon, Sep 18th, 2017

सालाना १५ करोड़ के लिए हजारों नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ !

Advertisement


नागपुर: मनपा में निसंदेह बड़ी-बड़ी लोकाभिमुख योजनाएं बनती व मंजूर होती है लेकिन सबकुछ कागजों पर. जिसका नतीजा यह होता आया है कि योजना अनुरूप तैयार होने वाले प्रकल्पों का जान-विरोध शुरू हो जाता है. इसकी एकमात्र वजह है प्रशासन द्वारा तैयार किए जाने वाली योजना के दौरान वर्तमान परिस्थिति, आसपास के नागरिकों का हित आदि को नज़रअंदाज किया जाना। ऐसा ही कुछ भांडेवाडी कचरा डंपिंग यार्ड व परिसर में स्थापित ‘एसटीपी’ के चारों ओर रहने वाले हज़ारों नागरिकों के स्वास्थ्य पर नियमित खतरा मंडरा रहा है.

पूर्व नागपुर के अंतिम छोर पर भांडेवाडी में वर्षों पुरानी कचरा डंपिंग यार्ड है. यह स्थापना के वक़्त शहर के बाहर हुआ करता था लेकिन आज शहर में बढ़ी जनसंख्या के कारण इस परिसर के चारों ओर अधिकृत-अनाधिकृत बस्तियां बस चुकी हैं. जिसमें ७ से ८ हज़ार खासकर रोजी-रोटी कमाने-खाने वाले निवास करते हैं.

इसी डंपिंग यार्ड में कुछ वर्ष पूर्व ‘सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट’ की स्थापना की गई.जहां नाग नदी का गंदा पानी पर प्रक्रिया की जाती है. प्रक्रिया की अच्छी पानी को पाइप लाइन के द्वारा कोराडी पॉवर प्लांट तक ऊर्जा निर्माण के उपयोगार्थ ले जाया जाता है. जिसके बदले किए गए करार के अनुसार पॉवर प्लांट प्रबंधक मनपा को सालाना १५ करोड़ रुपए देती है.

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

विडंबना यह है कि ‘एसटीपी’ में की गई प्रक्रिया के बाद ख़राब रसायनयुक्त पानी को बस्तियों की ओर बहा दिया जाता है. खासकर जब ज्यादा बारिश होती है, तब बारिश व रसायनयुक्त पानी( इसमें नाग नदी का अतिरिक्त पानी जिनपर प्रक्रिया नहीं की जा सकी ) को संयुक्त रूप से एकसाथ बहाया जाता है. इस गंदे-रसायनयुक्त पानी से भांडेवाडी कचरा डंपिंग यार्ड व ‘एसटीपी’ के इर्द-गिर्द सूरज नगर, न्यू सूरज नगर, अब्बू मियां नगर तुलसी नगर आदि में रहने वाले हज़ारों नागरिकों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानलेवा बीमारियों ने जकड़ रखा है.

साथ ही भांडेवाडी कचरा डंपिंग यार्ड में कचरा जमा करने के लिए अब जगह नहीं है.जमा कचरों पर प्रक्रिया या और कोई सकारात्मक उपाय नहीं किए जाने के कारण पहाड़ी का रूप तो ले ली है. ऊपर से इस परिसर में जब बारिश का पानी जमा होता है,तब अत्याधिक बारिश का पानी जमा कचरों को बहाकर बस्तियों की ओर ले जाता है. यह गन्दा पानी बस्तियों में जमा हो जाने से बस्तियों में रहने वालों को तरह-तरह के जानलेवा बीमारियों ने जकड़ रखा है.

Advertisement


प्रभाग २६ के नगरसेवक धर्मपाल मेश्राम ने स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर उक्त परिसर में मनपायुक्त अश्विन मुदगल और पूर्व नागपुर के विधायक कृष्णा खोपड़े का संयुक्त दौरा करवाकर समस्याओं की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया। मनपा आयुक्त मुदगल ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए पेंच प्रकल्प प्रमुख चौगंजकर व स्थानीय वार्ड अधिकारी राजेश कराडे को निर्देश दिए कि उक्त समस्या निवारण के लिए प्राकलन ( खर्च सह लेखा-जोखा ) तैयार करें। नगरसेवक मेश्राम के अनुसार उक्त समस्या निवारण के लिए पेंच प्रकल्प विभाग के खाते से निधि दी जाएंगी।

उल्लेखनीय यह है कि मनपा प्रशासन ने कोई भी योजना/प्रकल्प की शुरुआत करने के पूर्व प्रस्तावित योजना स्थल के इर्द-गिर्द रहवासी क्षेत्रों पर प्रकल्प के परिणामों का अंकेक्षण किया जाना जरुरी है. नगरसेवक मेश्राम के अनुसार पूर्व में अंकेक्षण किया गया होता तो न रहवासियों को दिक्कतें आती और न ही मनपा को अतिरिक्त राजस्व खर्च करने की नौबत आती.














Advertisement
मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur #latestnews

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur...

यवतमाल में उद्धव ठाकरे का भव्य स्वागत ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #vidharbh

यवतमाल में उद्धव ठाकरे का भव्य स्वागत ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #vidharbh

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges