Published On : Fri, Feb 4th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

प्रभाग संरचना से कांग्रेस भी नाराज; आपत्तियां दर्ज करवाएंगे

भाजपा-कांग्रेस का आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

नागपुर: उत्तर और दक्षिण नागपुर विधानसभा क्षेत्रों के अलावा कांग्रेस की बैठक में आरोप लगाया गया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की सुविधा अनुसार प्रभाग का ढांचा तैयार किया गया. इस सम्बन्ध में जल्द ही कांग्रेस की ओर से बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज करवाई जाएंगी।अर्थात वर्त्तमान प्रभाग संरचना से कल भाजपा तो आज कांग्रेस ने न सिर्फ नाराजगी जताई,बल्कि एक-दूसरे पर छेड़छाड़ का आरोप भी मढ़ा.

Gold Rate
May 06- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,50,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अर्थात प्रभाग संरचना कर्ताधर्ता मनपा के सम्बंधित विभाग के सम्बंधित कर्मी/अधिकारी आदि ने राजनीति से प्रेरित होकर उक्त ढांचा को मूर्त रूप दिया।क्या इस सम्बन्ध में भी आयुक्त राधाकृष्णन बी स्टेशनरी घोटाले की भांति जागरूकता दिखाएंगे ?

कल शहर कांग्रेस की बैठक में वर्त्तमान प्रभाग संरचना को लेकर अनेकों ने विरोध दर्शाया,जिसके बाद आपत्तियां दर्ज करवाने लिया गया.
वर्त्तमान संरचना के अनुसार बैठक में उत्तर नागपुर और दक्षिण नागपुर में कांग्रेस के लिए सुनहरा अवसर बतलाया गया.यह इसलिए भी संभव है क्यूंकि कांग्रेस के दिग्गज तथाकथित नेता इन दोनों क्षेत्रों में कांग्रेस और शिवसेना का गठबंधन कर अपने-अपने खास उम्मीदवारों को मनपा भेजना चाह रहे.

वहीं दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्वी नागपुर विधानसभा क्षेत्रों के बाकी हिस्सों के पुनर्गठन पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की।

उपस्थित कुछ कार्यकर्ताओं का मानना है कि वर्त्तमान प्रभाग संरचना से भाजपा को पुनः लाभ होगा। इसलिए, विकास ठाकरे ने उन लोगों को निर्देश दिया कि आपत्ति दर्ज करवाए।

Also Read : नागपुर महानगर पालिका जाने अपना प्रभाग | NMC Know Your Ward

विकास ठाकरे ने कहा कि 6 फरवरी से, शहर के अधिकारी शहर के सभी वार्डों और वार्डों में बड़े पैमाने पर डिजिटल सदस्यता में सक्रिय रूप से शामिल होंगे और उम्मीदवारों को नामांकित करने में सबसे अधिक डिजिटल सदस्यों को वरीयता दी जाएगी,ऐसा कभी कांग्रेस में न हुआ और न होगा,क्षेत्र के तथाकथित नेताओं के पकड़ के हिसाब से उम्मीदवारी वितरित की जाएगी,वह भी अंत समय में.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement