Published On : Thu, Jun 5th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

चुनाव के पहले मनपा में तबादलों का दौर, 80 अधिकारियों का किया गया ट्रांसफर

Advertisement

नागपुर: आगामी नागपुर मनपा चुनाव की तैयारियों के बीच, नगर निगम प्रशासन ने लंबे अंतराल के बाद इंजीनियरिंग विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले और पदस्थापन किए हैं। बुधवार को मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी के निर्देश पर 5 कार्यकारी अभियंता, 3 उप अभियंता और 12 कनिष्ठ अभियंताओं (JE) के तबादले किए गए, जबकि पदोन्नति प्राप्त 7 कार्यकारी अभियंताओं, 32 उप अभियंताओं और 29 कनिष्ठ अभियंताओं को पदस्थापना दी गई।

तबादलों में संबंधित अधिकारियों के कार्य प्रदर्शन का भी मूल्यांकन किया गया। जिनका काम असंतोषजनक पाया गया, उनका तबादला कर दिया गया, वहीं कई अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया। जो अधिकारी लगातार अच्छा काम कर रहे थे, उन्हें स्थायी प्रभार सौंपा गया।

पदोन्नत इंजीनियरों की नियुक्ति

जूनियर इंजीनियर से डिप्टी इंजीनियर बने 32 अधिकारियों को विभिन्न विभागों में नियुक्त किया गया है:

  • श्वेता दांडेकर – वास्तुकला एवं विज्ञापन विभाग

    Advertisement
  • वैजयंती आडे – शहरी नियोजन विभाग

  • अभिजीत नेताम – लक्ष्मीनगर जोन

  • यूजी खंडाते – प्रवर्तन विभाग

  • राजू गौतम – परियोजना-2

  • रवि मांगे – ड्रेनेज विभाग, मुख्यालय

  • जितेंद्र सहारे – एसआरए

  • देवेंद्र भोवते – लकड़गंज जोन

बाकी बचे सभी पदोन्नत अभियंताओं को भी उपयुक्त विभागों में पदस्थ किया गया है।

12 कनिष्ठ अभियंताओं (JE) के तबादले

  • डी.आर. टेकाम – हनुमाननगर से धंतोली जोन

  • पुंडलिक ढोरे – धंतोली से धरमपेठ जोन

  • अरुण पेठेवार – स्लम से धरमपेठ जोन

  • आशीष तालेवार – हॉटमिक्स से नगर रचना

  • मनीष भोयर – नेहरूनगर से नगर रचना

  • ए.एम. मानकर – गांधीबाग से मुख्यालय (PWD)

  • कमलाकर राजुरकर – सतरंजीपुरा से लकड़गंज

  • पुरुषोत्तम पांडे – लक्ष्मीनगर से डीपीडीसी सेल

  • राहुल रोकड़े – हॉटमिक्स से शिक्षा विभाग

  • विनोद वाजे – सतरंजीपुरा से हनुमाननगर

  • प्रदीप होले – सतरंजीपुरा से गुणवत्ता नियंत्रण कक्ष

  • ज्योति कुबडे – गुणवत्ता नियंत्रण से नगर रचना विभाग

कार्यकारी अभियंताओं के प्रमुख तबादले

  • मनोज सिंह – हनुमाननगर से शिक्षा विभाग

  • विजय गुरुबक्षानी – धरमपेठ से हनुमाननगर

  • सचिन रक्षमवार – गांधीबाग से लकड़गंज

  • संजय माटे – लकड़गंज से सार्वजनिक स्वास्थ्य (ड्रेनेज), मुख्यालय

  • पंकज पाराशर – स्थापत्य विभाग से मुख्य अभियंता के अधीन, मुख्यालय

उप अभियंताओं के तबादले

  • आनंद मोखाड़े – नगर रचना से हनुमाननगर

  • प्रवीण आगरकर – हनुमाननगर से डीपीडीसी दक्षिण

  • मंगेश गेडाम – नगर रचना से डीपीडीसी पश्चिम

यह व्यापक फेरबदल चुनाव से पहले मनपा के विभिन्न विभागों में कामकाज को दुरुस्त करने, जवाबदेही बढ़ाने और दक्षता सुधारने की दृष्टि से किया गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.