Published On : Wed, Sep 2nd, 2020

मनपा के मुख्यालय व जोनल कार्यालय हुए बेलगाम

Advertisement

– मुंढे के कार्यकाल में तय समय पूर्व आने की आदत लग गई थी

नागपुर – पूर्व मनपायुक्त तुकाराम मुंढे का तबादला होते ही मनपा का कार्यालयीन व्यवस्था लड़खड़ा गई.पिछले ७ माह before time आने की आदत लग गई थी,इनके जाते ही मनपा मुख्यालय सह खासकर जोनल कार्यालय में सुबह ११ बजे के बाद हरियाली नज़र आती हैं.

मुंढे ने मनपा में पहले दिन ही कदम तय समय सुबह १० बजे से आधा घंटा पहले रखा था.तब से अपने तबादले के दो दिन पूर्व तक वे साढ़े ८ बजे से साढ़े ९ बजे के मध्य कार्यालय पहुँच जाया करते थे.उनके देरी होने का कारण सिर्फ उनकी टीम जो साथ-साथ साए की तरह चला करते थे या फिर जिनसे वे इस दौरान चर्चा/बात करते थे,उन्हें ही पता होता था.इस दौरान वे अपने काफिले संग शहर के विभिन्न इलाकों का अपने वाहन से दौरान किया करते थे.

साथ में उनके मुख़बिर,सुरक्षा बल और जिन्हे आमंत्रित किया वह चौथा स्तंभ साथ होता था,ताकि मनमाफिक प्रचार-प्रसार कर जनता में अपनी पैठ बना सके.

Advertisement

इस चक्कर में सभी ज़ोन के कार्यकारी अभियंता सह जोनल अधिकारी-कर्मी दहशत में रहते थे कि कौन सी बला उनके मत्थे मढ़ जाए.इस कार्यकाल में निम्न कर्मी से लेकर आला अधिकारियों में भी before time आने की आदत सी लग गई थी और वे सभी वक़्त पर सिर्फ आला अधिकारियों को छोड़ कर अपने गंतव्य स्थल लौट जाया करते थे.

तब काम के नाम पर कोविड-19 से सम्बंधित ही काम था,इसलिए अधिकांश अधिकारी-कर्मी इसी काम में भिड़े थे,शेष खाली-पिली हो गए थे.इस दौरान लापरवाही करने वाले कर्मी निलंबित हुए तो सबसे ज्यादा मजे काट रहे सफाई कर्मी जो बिना काम के वेतन लाभ ले रहे थे वे भी अधिकांश अपने तय क्षेत्र में उपस्थित नज़र आते थे.

जोनल उपअभियंता और नगर रचना विभाग सह अन्य विभाग/पद पर वर्षो से विराजमान अधिकारियों का भी बड़े पैमाने में तबादला किया गया तो सभी हिल गए.

लेकिन मनपा के आला अधिकारी ने इस सन्दर्भ में बताया कि इस तब्दले से मनपा के हित में अच्छे परिणाम आएंगे,बड़े अधिकारी के तबादले या सेवानिवृत्ति बाद उनके स्थान की जिम्मेदारी संभालने के लिए सक्षम कनिष्ठ अधिकारियों को इस तब्दले से सिखने को मिलेगा।वर्ना उच्च पदों की जिम्मेदारी संभालने का अचानक अवसर मिलने पर कनिष्ठ अधिकारी अकसर लड़खड़ाते पाए गए.

दूसरी ओर मुंढे के जाने और नए मनपायुक्त राधाकृष्णन बि के जिम्मेदारी संभालने के बाद मुंढे राज की गंभीरता मनपा कार्यालयीन से गायब हो गए.मनपा मुख्यालय सह जोनल कार्यालय में सुबह ११ बजे के बाद अधिकारी-कर्मी नज़र आ रहे या फिर कोई न कोई बहाना बनाकर छुट्टी काट रहे.

इससे मनपा के कामकाजों पर असर पड़ना शुरू हो गया,कर्मियों के व्यवहार में भी काफी बदलाव से नागरिक त्रस्त हो गए.

क्या नए मनपायुक्त राधाकृष्णन और महापौर संदीप जोशी उक्त मामले को गंभीरता से लेंगे ?

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.