Published On : Tue, Jul 9th, 2019

मनपा का इनोवेशन पर्व 23 अगस्त से

Advertisement

मानकापुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य आयोजन

विद्यार्थियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की महापौर की अपील

नागपुर महानगर पालिका की ओर से 23, 24 व 25 अगस्त को इनोवेशन पर्व का आयोजन मानकापुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया है । इनोवेशन पर्व की तैयारियों के संबंध में एक बैठक का आयोजन महापौर श्रीमती नंदा जिचकार की अध्यक्षता में महापौर कक्ष में मंगलवार को किया गया। इस तीन दिवसीय इनोवेशन पर्व में प्रथम दिन हैकाथान, दूसरे दिन स्टार्ट अप फेस्ट व तृतीय दिन लेट्स एस्सीलरेट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।

बैठक को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती नंदा जिचकार ने कालेज के छात्र- छात्राओं से इनोवेशन पर्व में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागपुर के मेयर इनोवेशन अवार्ड कार्यक्रम को विश्व भर में सराहना मिल रही है। नागपुर महानगर पालिका ने इनोवेशन कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त विद्यार्थियों की नई-नई तकनीक को आम जनता के लिए फायदे के लिए तैयार किया जा रहा है।

Advertisement

महापौर श्रीमती नंदा जिचकार ने बताया कि इस वर्ष होने वाले इनोवेशन पर्व में विद्यार्थियों से राज्य व केंद्र सरकार के विविध विभागों के लिए इनोवेटिव आइडियास का स्वागत किया जाएगा। गत वर्ष केवल मनपा की समस्याओं पर विद्यार्थियों ने अनुसंधान किया था। इस वर्ष वे करीब 100 प्रमुख विषयों पर कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस, केन्द्रीय सडक परिवहन व राजमार्ग विभाग व सूक्ष्म, लघु, मध्यम, उद्यम विभाग मंत्री श्री नितिन गडकरी, पालकमंत्री श्री चंद्रशेखर बावनकुले कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे ।

महापौर श्रीमती नंदा जिचकार ने बैठक में बताया कि विभिन्न कालेजों के 15-20 हजार विद्यार्थियों के त्रिदिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी की प्रेरणा से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।

पिछले दिनों पालकमंत्री श्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इनोवेशन पर्व के संबंध में एक बैठक का मार्गदर्शन किया था। इनोवेशन पर्व में विविध सरकारी विभागों के स्टालस मानकापुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगाए जाएंगें ताकि उनको सरकारी विभागों के प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी मिल सके। इस अनूठे पर्व में औद्योगिक संगठन भी भाग लेंगे ।

केन्द्र व राज्य सरकारों के विभागों के प्रमुख विद्यार्थियों को भविष्य में स्वयं रोजगार से संबंधित विषयों का मार्गदर्शन करेंगे । इससे युवाओं की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी ।

इस बैठक में प्रभारी आयुक्त श्री रविन्द्र ठाकरे, वरिष्ठ नगरसेवक श्री सुनील अग्रवाल, श्रीमती दिव्या धुरडे, संजय बंगाले, निशांत गांधी, श्रीमती रूपा राय, अतिरिक्त आयुक्त श्री राम जोशी, स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा रामनाथ सोनवणे, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश मोरोणे, सहायक आयुक्त मिलिंद मेश्राम, विजय हुमणे, महेश धामेचा, कार्यकारी अभियंता मनोज गणवीर, श्वेता बनर्जी, गिरीश वासनिक, अमीन अख्तर, राजेश भूतकर, ए एस मानकर, स्वास्थ्य अधिकारी डा सुनील कांबले, डा मटकरी, उद्यान अधिक्षक श्री अमोल चोरपगार, मेयर इनोवेशन काउंसिल के संयोजक डा प्रशांत कडू, सहसंयोजक श्री केतन मोहितकर व अन्य उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.