राज्य में विस चुनाव की आचार संहिता लगी
नागपुर – मनपा पदाधिकारियों को मनपा प्रशासन से नियमानुसार सरकारी वाहनें उपलब्ध करवाई गई थी। जिसे राज्य में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के मद्देनजर प्रशासन को लौटा दिया गया।
मनपा नियमानुसार महापौर,उपमहापौर,स्थाई समिति सभापति,विपक्ष नेता सह अन्य सभापतियों को सरकारी वाहनें उपलब्ध करवाई गई थी। वहीं सत्तापक्ष नेता ने सरकारी वाहन का उपयोग करने के बजाय शुरुआत से ही खुद के निजी वाहन का उपयोग कर रहे हैं।
चुनाव आयोग के नियमानुसार जब जब संबंधित क्षेत्र में चुनाव होते हैं, सरकारी वाहनों के उपयोगकर्ता पदाधिकारियों को सरकारी वाहनें आचार संहिता के लागू रहने तक संबंधित प्रशासन को लौटना पड़ता हैं।
आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता की घोषणा होते ही महापौर,उपमहापौर,स्थाई समिति सभापति सह सभी पदाधिकारियों ने अविलंब अपने अपने सरकारी वाहन लौटा दिए।
विधानसभा हेतु अक्टूबर 21 को मतदान,24 अक्टूबर को मतगणना होने वाली हैं, इसके बाद अचार संहिता की शिथिल होने के बाद उक्त सभी को पुनः सरकारी वाहनों की सुविधा मुहैय्या करवाई जाएगी।
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate
शिंदे का नाम हटाने पर शिवसैनिक भड़के.. #maharashtranews #latestnews #shivsena #newsupdate








