Published On : Mon, Jan 9th, 2017

महापौर, स्थाई समिति अध्यक्ष और नेता सत्तापक्ष ने दिए साक्षात्कार

Advertisement

bjp
नागपुर
 : मनपा चुनाव में भाजपा की टिकिट माँगने वाले कार्यकर्ताओं का साक्षात्कार पार्टी कार्यालय में शुरू है। आज प्रभाग 16,17,18,19, 20 के लिए साक्षात्कार लिए गए। इन चार प्रभागों के लिए 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने टिकिट के आवेदन किया है। सोमवार को ही महानगर पालिका में प्रमुख पदों पर बैठे भाजपा नेताओं ने भी साक्षात्कार दिया। आज महापौर प्रवीण दटके, स्थाई समिति अध्यक्ष सुधीर राऊत, सत्ता पक्ष नेता दयाशंकर तिवारी ने भी बाकायदा उम्मीदवारी फॉर्म भरकर साक्षात्कार दिए।

इनके अलावा पूर्व महापौर अर्चना डेहनकर, पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष संदीप जोशी, नगरसेवक मुन्ना यादव, रश्मि फडणवीस, नीलिमा बावने, युवा मोर्चा अध्यक्षा शिवानी दाणी के अलावा वर्तमान तथा पूर्व नगरसेवकों ने भी साक्षात्कार दिया। पार्टी की टिकिट बटवारे के लिए शुरू प्रक्रिया पर विधायक और शहराध्यक्ष सुधाकर कोहले के अनुसार उनकी पार्टी पारदर्शिता और ईमानदारी से उम्मीदवारों का चयन करती है। जिसे भी टिकिट चाहिए वो बाकायदा फॉर्म भरकर साक्षात्कार दे रहा है। पार्टी में महापौर से लेकर पूर्व महापौर और पदाधिकारी आवेदन दे रहे है। पार्टी की ओर से महानगर पालिका चुनाव के लिए बनायी गयी कमिटी के प्रमुख अनिल सोले ने कहा कि जिसे भी पार्टी की टिकिट चाहिए उसे इस प्रक्रिया से गुजरना ही पड़ेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.