Published On : Mon, Aug 5th, 2019

डेंगू के रोकथाम के लिए मनपा के पास उपाययोजना नहीं

Advertisement

निर्दलीय नगरसेविका पांडे का आरोप

नागपुर – डेंगू के रोकथाम के लिए मनपा व सतरंजीपुरा ज़ोन के पास व्यवस्था नहीं होने का आरोप प्रभाग 21 की निर्दलीय नगरसेविका आभा पांडे ने लगाया।इस संदर्भ में उन्होंने निगमायुक्त बांगर को लिखित निवेदन दिया।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

श्रीमती पांडे के अनुसार सतरंजीपुरा ज़ोन अंतर्गत प्रभाग 21 में अनेक वर्षों से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। 28 सितंबर 2018 को इस संदर्भ में महापौर कार्यालय के सामने धरना दिया था। इस दौरान मनपा प्रशासन के ठोस आश्वासन के बाद भी आजतक उचित उपाययोजना नहीं किया गया। सतरंजीपुरा ज़ोन में कर्मचारियों का अभाव हैं,जिनकी संख्या बढ़ाने की मांग की। बरसात के दिनों में कर्मियों को बरसाती तक उपलब्ध नहीं करवाई गई।

कर्मियों को गणवेश भी नहीं दिया जाता। यहां तक की उनके पास पहचानपत्र नहीं होता। कर्मियों को गमबूट भी उपलब्ध नहीं करवाया जाता। हैंड फॉगिंग मशीन की व्यवस्था करने की मांग की। पिछले वर्ष जहां जहां डेंगू के मरीज मिले, वहां आजतक उपाययोजना नहीं किया गया।

Advertisement

सतरंजीपुरा ज़ोन सहित शहर के खुले जमीन में पर जमा गंदगी की सफाई नहीं हो रही,जो नई नई बीमारियों को जन्म दे रही। ज़ोन में 24 घंटे हेल्पलाइन व्यवस्था करने की मांग की। मलेरिया – फलेरिया विभाग सिरे से निष्क्रिय हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.