Published On : Mon, Aug 1st, 2016

मनपा के पेड़ काटने के काम का नागरिकों ने किया विरोध

Advertisement

Cutting Trees
नागपुर:
वेस्ट हाई कोर्ट रोड पर महानगर पालिका द्वारा पेड़ों की कटाई का स्थानीय नागरिको ने विरोध किया। इस विरोध की वजह से इस कार्यवाही में थोड़ी अड़चन आई पर अंततः मनपा ने अपनी कार्यवाही पूरी की । सड़क किनारे पेड़ों की कटाई की खबर पाते ही ग्रीन विजल संस्था के लोग भी पहुचे और इस कार्यवाही पर आपत्ति जताई। दरअसल मनपा इन दिनों प्रमुख मार्गो पर यातायात को बाधित करने वाले और खस्ताहाल हो चुके पेड़ों को काटने की मुहीम चला रही है। इसी के तहत ठेकेदार के माध्यम से सोमवार को ट्रैफिक पार्क के पास पेड़ों की कटाई की जा रही थी।

Cutting Trees
मनपा के मुताबिक सड़को पर झुक चुके कांटेदार पेड़ जैसे बबूल के झाड़ यातायात को बाधित करने के साथ रास्ते से गुजरने वाले नागरिको को तकलीफ देते है इसीलिए ऐसे पेड़ों को हटाया जा रहा था। आज जहां कार्यवाही की जा रही थी उस मार्ग को पर्यावरण संस्था वनराई ने दत्तक लिया है। जहां वह सौंदर्यीकरण और ट्री प्लांटेशन करने वाली है। नए पेड़ सुरक्षित रहे इसी दृष्टि से खस्ताहाल और कमजोर काँटेदार पेड़ों को काटा गया है।

Cutting Trees
मनपा पेड़ों की कटाई पर अपना तर्क दे रही है पर इलाके के लोग इस कार्यवाही से खफा है। उनका आरोप है की जिन पेड़ों को कांटे जाने जरुरत नहीं है उन्हें भी कांट दिया गया। वही ग्रीन विजल के कौस्तुभ चैटर्जी पेड़ों की कटाई पर आपत्ति जताई है उनका कहना है की मनपा निजी ठेकेदारो के माध्यम से पेड़ों की छटनी और कटाई काम करवाती है पर इस काम दौरान मनपा ओर से किसी तरह की निगरानी नहीं होती जिस वजह से ठेकेदार अनावश्यक तौर से पेड़ों की कटाई कर देते है। आज की कार्यवाही में करीब 20 पेड़ों को कांटा गया जिसमे कई छोटे पेड़ भी थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.