Published On : Wed, Mar 18th, 2020

कोरोना की बैठक में जिलाधिकारी उपस्थित तो मनपायुक्त गायब

Advertisement

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता को नजरअंदाज कर स्मार्ट सिटी की बैठक में लीन थे मूढ़े

नागपुर – कोरोना वाइरस के फैलाव को लेकर विश्व के साथ देश सह राज्य के मुख्यमंत्री गंभीरता दिखा रहे ऐसे में नागपुर मनपायुक्त तुकाराम मूढ़े स्मार्ट सिटी के प्रति रुझान मनपा में गर्मागर्म चर्चा का विषय बन गई।

Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कोरोना से सतर्कता के लिए कल शहर के महापौर संदीप जोशी ने मेयो अस्पताल का दौरा किया और कोरोना मरीज के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत दी। इसी क्रम में आज बुधवार की सुबह जिलाधिकारी रविन्द्र ठाकरे,मनपायुक्त तुकाराम मूढ़े,मेडिकल,मेयो,राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग सह मनपा के संबंधित अधिकारियों पदाधिकारियों, नगरसेवकों की अहम बैठक आयोजित की थी। इस बैठक की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ठाकरे सह सभी आमंत्रित समय पर उपस्थित हुए लेकिन मनपायुक्त मुंढ़े गायब रहे।

जब इसके तह में गए तो पता चला कि वे स्मार्ट सिटी की बैठक मनपा परिसर में ले रहे थे। अर्थात मुंढ़े ने महापौर के निर्देश का पालन न कर पहली ग़ैरकृत की,दूसरी ग़ैरकृत इन्होंने कोरोना वाइरस से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रह कर की,जबकि वे नागपुर मुख्यालय परिसर में थे। पिछले दिनों मुंढे संशोधित व प्रस्तावित बजट पेश करने के उपरांत पत्रकारों को विशेष कर कोरोना के संदर्भ में काफी जानकारी ऐसे दे रहे थे,जैसे इस मसले को लेकर काफी गंभीर हैं शायद उस दिन पहली मर्तबा संशोधित व प्रस्तावित बजट में रिकार्ड तोड़ मीडिया उपस्थित थी,इसमें उन्हें ज्यादा से ज्यादा स्थान मिले इसलिए लगभग आधा घंटा जनजागरण करते रहे लेकिन आज उक्त महत्वपूर्ण में अनुपस्थित होकर अपनी मंशा से वाकिफ करवाकर पुनः चर्चा में आ गए।

Advertisement

उपस्थित पदाधिकारी-अधिकारियों में चर्चा थी कि शहर के दिग्गज अधिकारी,मनपा पदाधिकारी आदि उपस्थित रहने के बाद आयुक्त मुंढे का इसे नजरअंदाज कर स्मार्ट सिटी की बैठक को तहरिज देना समझ से परे हैं। क्या कोरोना के लिए आयोजित विशेष बैठक के लिए स्मार्ट सिटी की बैठक टाली नहीं जा सकती थी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.